लाइफस्टाइल डेस्क: भारतीय सेना के शौर्य और उनके बलिदान को सलाम करने के लिए हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। बता दें कि ब्रिटिश शासन के दौरान 1 अप्रैल 1895 को भारतीय सेना की स्थापना की गई थी। जिसमें पहले भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा थे, जिन्हें 15 जनवरी 1949 को इस पद पर नियुक्त किया गया था। तब से हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। ऐसे में आज भारतीय सेना दिवस के मौके पर आप हमारे देश के जवानों और उनके हौसले और बलिदानों को सलाम कर सकते हैं, जिन्होंने ना दिन देखा ना रात और हमारी और देश की सेवा के लिए दिन रात एक कर दिया...
आइए हम सभी सेना के जवानों को उनकी बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति के लिए सलाम करते हुए भारतीय सेना दिवस मनाएं।
हैप्पी इंडियन आर्मी डे 2023
210
लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर, भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर, ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर कोई जो उठाएगा आंख हिन्दुस्तान पर।
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं!
310
भारतीय सेना दिवस हमें हमेशा हमारे उन सभी नायकों की याद दिलाता है जो हमें सुरक्षित रखने के लिए मजबूती से खड़े रहते हैं।
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं!
410
एक सैनिक ने क्या खूब कहा है, किसी गजरे की खुशबु को महकता छोड़ आया हूं, मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं, मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत मां, मैं अपनी मां की बाहों को तरसता छोड़ आया हू।
भारतीय सेना दिवस पर हर जवान को सलाम
510
सेना के सभी जवानों को उनकी बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति के लिए सलाम, जो हमारी और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का आहूति तक दे देते हैं।
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं!
610
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना, कभी तपती धूप में जल के देख लेना, कैसे होती हैं हिफाजत मुल्क की, कभी सरहद पर चल के देख लेना।
भारतीय सेना दिवस की बधाई
710
सीमा नहीं बना करती हैं कागज खींची लकीरों से, ये घटती-बढ़ती रहती हैं वीरों की शमशीरों से।
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं
810
अपना घर छोड़ कर, सरहद को अपना ठिकाना बना लिया, जान हथेली पर रखकर, देश की हिफाजत को अपना धर्म बना लिया।
भारतीय सेना के शौर्य को सलाम
910
फौजी भी कमाल के होते हैं, जेब के छोटे बटुए में परिवार और दिल मे सारा हिंदुस्तान रखते हैं।
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं और बधाई
1010
हम जानते हैं कि हम सुरक्षित हैं क्योंकि हमारी सेना 24 घंटे हमारी रक्षा कर रही है।
भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं!