फैशन डेस्क. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day 2022) आज यानी 21 जून को पूरी दुनिया मना रहा है। आज के दिन दुनिया भर में योग करने वाले लोग जागरुकता फैलाने का काम करते हैं जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। करीना कपूर (kareena kapoor) से लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa shettY) फिटनेस के लिए योग करती हैं। इसके साथ ही लोगों को फिटनेस गोल देती हैं। योग के दौरान जो कपड़े पहने जाते हैं वो कम्फर्टेबल होना जरूरी होता है। योग में बॉडी स्ट्रेच होती है ऐसे में कपड़ा ऐसा होना चाहिए जो आरामदायक और स्ट्रेचबल होना चाहिए। अब आपको कुछ ऐसे ही आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पहनकर करीना कपूर से लेकर बॉलीवुड अदाकारा योग करती हैं। जिसमें वो काफी हॉट भी लगती हैं। आइए नीचे अदाकारों के योग ड्रेस के बारे में जानते हैं जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं...
करीना कपूर फिटनेस फ्रिक हैं। लेकिन वो जिम जाने की बजाय घर पर योगा करने में ज्यादा विश्वास करती हैं। वो योगा करने के लिए ब्रांडेड आउटफिट लेती हैं। वो स्पॉर्ट्स ब्रा के साथ सॉलिड लेगिंग्स पहनती है। योगा कॉस्ट्यूम सॉफ्ट मटीरियल से तैयार किया जाता है साथ ही स्ट्रेचबल होता है। जो बॉडी के लिे आरामदायक होता होते हैं। दूसरी तस्वीर में आ देख सकते हैं कि वो पिंक कलर के जिम वेअर पहनी हैं। इसमें वो स्ट्रेचबल लेगिंग्स के साथ स्लीवलेस क्रॉप टॉप पहनी हैं। आप भी कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं।
26
शिल्पा शेट्टी को योग गुरू कहा जाए तो गलत नहीं हैं। वो योग पर कई वीडियो रिलीज कर चुकी हैं। बुक भी लिख चुकी हैं। वो भी योगा में ग्लैमरस लुक डालती हैं। स्पोर्ट्स ब्रा के साथ लेगिंग्स उनके परफेक्ट फिगर को दिखाता है
36
जैकलीन फर्नांडिस जिम या योगा लुक को कलरफुल रखती हैं। एक तस्वीर में वो रेड कलर के जैकेट और टाइट लेगिंग्स पहनी हुई हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में वो व्हाइट लेगिंग्स के साथ स्पोर्ट्स ब्रा कैरी की हैं।
46
मलाइका अरोड़ा वर्कआउट में भी फैशन डालती हैं। वो अलग-अलग आउटफिट में दिखाई देती हैं। लेकिन वो स्ट्रेचबल शॉर्ट्स या फिर लेगिंग्स के साथ स्पोर्ट्स ब्रा पहनना पसंद करती हैं। कभी-कभी योगा के लिए वो लूज पजामा कुर्ता पहनती हैं।
56
जाह्नवी कपूर भी योगा और जिम रेगुलर करती हैं। वो स्ट्रेचबल स्पोर्ट्स ब्रा के साथ शॉर्ट्स या फिर लेगिंग्स पहनती हैं। वो योगा लुक को सेक्सी रखना चाहती हैं। अगर आप भी खुद को ग्लैमरस या सेक्सी दिखाना चाहती हैं तो कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं।
66
सारा अली खान अपने योगा लुक को कूल और आरामदायक रखती हैं। वो लेगिंग्स के साथ स्पोर्ट्स ब्रा पहनती हैं। वहीं कभी-कभी स्पोर्ट्स ब्रा और कलरफुल ड्रॉ-स्ट्रिंग स्पोर्ट्स ट्रैक पैंट्स पहनकर वर्कआउट करती हैं। आप भी इन एक्ट्रेसेस में से कोई भी लुक ट्राई कर सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.