1. कृष्ण ने संघर्ष करने का दिया मंत्र
श्रीकृष्ण की जिंदगी में संघर्ष उनके पैदा होते ही शुरु हो गया था। पैदा होते ही वो यमुना पार कर गोकुल पहुंचे। जब वो तीन दिन के थे तब उन्हें पूतना मारने आई। तब से लेकर जीवन के अंतिम पल तक वो संघर्ष करते रहें। अगर आप धरती पर आए हैं तो संघर्ष हमेशा जीवन में बना रहेगा। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि धैर्य के साथ हर परिस्थिति का मुकाबला करना चाहिए। श्रीकृष्ण कहते हैं कि मानव के जीवन का पहला कर्तव्य हैं कर्म करना। हम इससे ही हर मुश्किल का सामना कर सकते हैं।