लाइफस्टाइल डेस्क: होली का त्यौहार आने ही वाला है। हर महिला चाहती है कि वो पर्व-त्यौहार में सबसे अलग और खास दिखे। भारत में फेस्टिवल्स में महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं। माधुरी दीक्षित नेने अक्सर इंडियन वियर में ही नजर आती हैं। अगर आप चाहती हैं त्यौहार में अलग लुक पाना तो उनके ड्रेसिंग स्टाइल को अपनाकर आप भी बटोर सकती हैं लोगों की तारीफ। साड़ी पहनने का अलग स्टाइल...
इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित नेने अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसमें ज्यादातर उन्हें इंडियन वियर में देखा जाता है। माधुरी दीक्षित साड़ी को अलग स्टाइल में पहनकर बिल्कुल डिफरेंट लुक बना लेती हैं।
25
हाल ही में उन्होंने काले रंग की साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की। इसके ऊपर उन्होंने काले रंग का एक जैकेट डाला। साथ ही साड़ी को ब्राउन लेदर बेल्ट के साथ टीम अप किया।
35
53 साल की इस एक्ट्रेस की इस साड़ी की कीमत 1 लाख 24 हजार रुपये है। आप नॉर्मल साड़ी में भी ऐसे ही लेदर बेल्ट लगाकर डिफरेंट लुक पा सकती हैं। ये अभी काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है।
45
डिजाइनर तरुण तहिलयानी की इस साड़ी को एक लाख 24 हजार में खरीद सकते हैं। इसके साथ आपको लेदर बेल्ट मिलेगा। इसका फैब्रिक जॉर्जेट का है। साथ ही वेलवेट के ब्लाउज के साथ ये अवेलेबल है।
55
आप इस साड़ी को taruntahiliani.com से खरीद सकते हैं। यकीन मानिये ये साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी साथ ही आपको ट्रेडिशनल कपड़ों में मॉडर्न लुक देगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.