कपड़ों से लेकर घर का हर कोना, इस महिला की हर चीज है गुलाबी, PHOTOS में देखें बार्बी गर्ल की रियल दुनिया

Published : Jul 27, 2022, 06:54 PM ISTUpdated : Jul 27, 2022, 08:10 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. बार्बी डॉल के साथ खेलकर लड़कियां बड़ी होती है। वो बार्बी डॉल जैसी दिखने की चाहत भी रखती हैं। लेकिन जैसे-जैसे बड़ी होती हैं बार्बी का साथ छुट जाता है। उनके शौक और प्रॉयरिटी बदल जाती है। लेकिन ब्राजील में एक ऐसी लड़की है जो बड़ी होने के बाद भी बार्बी जैसी लाइफ जीती हैं। उनका बार्बी प्रेम कम नहीं हुआ है। इस लड़की का नाम हैं ब्रूना बार्बी। वो बार्बी की तरह ना सिर्फ खुद को रखती हैं बल्कि उनकी हर चीज गुलाबी है। यहां तक की वो अपने आलिशान बंगले का हर कोना और हर चीज को गुलाबी रखा है। आइए नीचे की स्लाइड्स में देखते हैं उनका गुलाबी प्रेम...

PREV
17
 कपड़ों से लेकर घर का हर कोना,  इस महिला की हर चीज है गुलाबी, PHOTOS में देखें बार्बी गर्ल की रियल दुनिया

ब्राजील के पराना के कुर्तीबा की रहने वाली ब्रूना को सबसे पहले स्कूल में बार्बी सरनेम दिया गया था। जिस पर वो आज भी अटकी हुई है। यानी वो बार्बी की दुनिया से बाहर निकल ही नहीं पाई। (फोटो क्रेडिट:brunabarbieoficial /Instagram)

27

ब्राजील के पराना के कूर्टिबा में रहने वाली ब्रूना को बार्बी सरनेम स्कूल में दिया गया था। तब से वो बार्बी की दुनिया में जी रही हैं। वो इससे बाहर नहीं निकली हैं।

37

पेशे से वकील रह चुकी ब्रूना का घर, कार हर चीज पिंक कलर की है। स्वीमिंग पूल से लेकर घर में मौजूद हर सामान भी गुलाबी रंग का है। वहीं, ब्रूना के कपड़े, चश्मा, जूता सबकुछ इसी कलर का है। वो अपने पिंक दुनिया में शान से रहती हैं।

47

ब्रूना का असली नाम Bruna Carolina Peres है। लेकिन अब वो ब्रूना बार्बी नाम से मशहूर हैं। खुद को बार्बी की तरह रखती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी पिंक दुनिया की तस्वीरों की भरमार है। ब्रूना के 18.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं वो ब्राजील के 10 सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले लिस्ट में भी शामिल हैं।

57

ब्रूना ने अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया। उन्होंने बार्बी हाउस को बनाने में £163,000 यानी 1 करोड़ 54 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। इस घर में मौजूद हर चीज गुलाबी रंग की है। यहां तक की स्विमिंग पूल भी गुलाबी कलर का है। जहां वो चिल करती दिखाई देती हैं।

67

यहां तक ​​कि उसके पास एक गुलाबी कार भी है, जो साल 2021 में मैटेल की ओर से बार्बी टॉय कार के तौर पर रिलीज़ की गई है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर होने की वजह से लोग उन्हें अक्सर ब्रांडेड पिंक कपड़े, मेकअप, फर्नीचर सामान फ्री में भेजते हैं।

77

ब्रूना ने अपनी गुलाबी दुनिया के बारे में बताया कि डिजिटल इन्फ्लुएंसर के रूप में अपने सफल काम के साथ, मैंने बहुत पैसा कमाना शुरू कर दिया। तब मैंने बार्बी से प्रेरित और मेरी गुलाबी शैली से प्रेरित होकर पिंक घर बनाने की सोची। मेराघर एक ऐसी जगह है जहां इच्छाएं पूरी होती हैं, जहां कल्पना मीठे, गुलाबी और अद्वितीय अनुभवों में बदल जाती है और जहां वास्तविक दुनिया के साथ कल्पना भी जुड़ जाती है।

और पढ़ें:

भाभी के साथ देवर कराना चाहता था ये घिनौना काम, मना करने पर दोस्तों के साथ मिल दी खौफनाक मौत

यहां एक औरत के होते हैं कई सारे पति, बिना शिकायत महिलाएं निभाती है ये परंपरा

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories