ताज और फूलों का गुलस्ता ही नहीं, मिस यूनिवर्स बॉने गेब्रिएल को मिले इतने रुपए, रातों-रात बन गई करोड़पति

Published : Jan 16, 2023, 02:49 PM ISTUpdated : Jan 16, 2023, 02:53 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. मिस यूनिवर्स 2022 (Miss Universe 2022) प्रतियोगिता का ताज  मिस यूएसए आर'बॉने  गेब्रियल ने अपने नाम किया। अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में आयोजित मारोह में 15 जनवरी की सुबह  आर'बॉने ग्रेबियल को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया। गेब्रियल एक फैशन डिजाइनर हैं और एक मॉडल और सिलाई प्रशिक्षक होने के साथ-साथ अपनी खुद की कंपनी चलाती हैं। आइए नीचे जानते हैं मिस यूनिवर्स बनने के बाद इनाम में क्या मिला और एनुअल सैलरी कितनी मिलती है...

PREV
16
ताज और फूलों का गुलस्ता ही नहीं, मिस यूनिवर्स बॉने गेब्रिएल को मिले इतने रुपए, रातों-रात बन गई करोड़पति

अवॉर्ड सेरेमनी में ग्रेबियल को एक बेहद खूबसूरत ताज और फूलों का गुलदस्ता भी थमाया जाता है। विनर को सिर्फ इतने में संतुष्ट नहीं होना पड़ता है। बल्कि वो रातों-रात करोड़पति बन जाती हैं। उन्हें मिस यूनिवर्स बनने के बाद इतना कुछ दिया जाता है।

26

मिस यूनिवर्स बनने के बाद ग्रेबियल की नई भूमिकाएं और जिम्मेदारियां भी होंगी। उन्हें शानदार एनुअल वेतन और भी कई लाभ मिलेंगे। सबसे पहले उन्हें दी गई ताज की कीमत जान लेते हैं। हीरे, नीलम से जड़े हुए ताज की कीमत  5.5 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक है। ताज में 993 कीमती पत्थर जड़े होते हैं।

36

मिस यूनिवर्स 2022 विजेता ग्रेबियल को न्यूयॉर्क में लग्जरी अपार्टमेंट के साथ 250,000 अमरीकी डालर (2,04,21,787.50 रुपया) वार्षिक वेतन मिलने की उम्मीद है। 

46

सालाना सैलरी के अलावा,  मिस यूनिवर्स 2022 की विजेता को पुरस्कार राशि भी मिलेगी,जो लगभग 250,000 अमेरिकी डॉलर है। इसके साथ उन्हें टॉप फैशन ब्रांड, मेकअप आर्टिस्ट, लग्जरी आवास तक मुफ्त में मिलेंगे।

56

आर'बॉनी गेब्रियल भी नई मिस यूनिवर्स के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभानी होंगी। संस्था की तरफ से चलाए जा रहे कई अभियानों और मनोरंजक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना होगा। उन्हें राहत कार्यों के लिए कम विकसित देशों में कई बार दुनिया की यात्रा करने का अवसर मिलेगा।संगठन उसके भोजन और परिवहन सहित सभी खर्चों का भी ध्यान रखेगा।

66

बता दें कि भारत की तरफ से दिविता राय मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में गई थीं लेकिन वो 16वें स्थान पर रहीं।  ग्रेबियल को भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) ने ताज पहनाया था।

और पढ़ें:

कौन हैं बॉने गेब्रिएल जो बन गई Miss Universe 2022, 7 PHOTOS में देखें बला की खूबसूरती

कचरे से बनी ड्रेन पहनकर यहां की हसीना ने मिस यूनिवर्स 2023 में ढाया कहर, देखें 6 PHOTOS

Recommended Stories