रक्षाबंधन के मौके पर बहन अपने हाथ पर लगाएं यह खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Published : Aug 10, 2022, 07:30 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : इस साल रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। सावन के महीने में हाथ में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व होता है। खासकर रक्षाबंधन पर बहनें जरूर अपने हाथ में मेहंदी लगाती हैं। मान्यता है कि रक्षाबंधन पर हाथ पर मेहंदी लगाने से भाई की उम्र लंबी होती है। ऐसे में अगर राखी पर आप भी मेहंदी लगाने का विचार कर रहे हैं तो आइए हम आपको बताते हैं लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस (mehndi design for raksha bandhan)...  

PREV
16
रक्षाबंधन के मौके पर बहन अपने हाथ पर लगाएं यह खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

कान्हा सुभद्रा मेहंदी डिजाइन 
अगर आप राखी पर भाई के लिए मेहंदी लगाना चाहते हैं तो आप अपने मेहंदी के बीच में कान्हा और उनकी बहन सुभद्रा की फोटो बनवा सकते हैं। यह काफी डिफरेंट और अलग स्टाइल की मेहंदी लगेगी।

26

राउंड मेहंदी 
आजकल भरे हुए हाथ की मेहंदी लगाने की जगह लोग सिंपल राउंड मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। इसमें कई तरह-तरह की डिजाइन आती हैं। आप हाथ में बीच में गोल डिजाइन बनवा सकते हैं। इसमें फूल, मोर आदि का प्रयोग कर सकते हैं और उंगलियों पर तरह-तरह की डिजाइन बना सकते हैं।

36

ब्रेसलेट डिजाइन मेहंदी 
बैक हैंड पर मेहंदी लगाने के लिए ब्रेसलेट डिजाइन मेहंदी काफी चलन में है। इससे आपके हाथों का लुक बेहद खूबसूरत लगता है। ऐसा लगता है कि आपने किसी तरीके का कोई खूबसूरत ब्रेसलेट पहना हुआ है।

46

अरेबिक मेहंदी डिजाइन 
अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी सिंपल और ऑल टाइम चलन में रहता है। खासकर यंग लड़कियां इस तरह की डिजाइन लगवाना पसंद करती है, क्योंकि यह जल्दी लग जाती है। इसमें मोटी आउट की जाती है और अंदर बारीक फिलिंग होती है। इससे उसका रंग भी बेहद खूबसूरत आता है।

56

फुल हैंड मेहंदी 
शादीशुदा महिला या जिनकी अभी-अभी शादी हुई है, उन्हें रक्षाबंधन के मौके पर भरे हुए हाथ की मेहंदी लगानी चाहिए। इसमें आप पीकॉक डिजाइन बनवा सकते हैं। यह बेहद ही खूबसूरत लगता है।
 

66

यूनिक भाई बहन मेहंदी डिजाइन 
रक्षाबंधन के मौके पर आप आपने भाई के लिए मेहंदी लगा रहे हैं तो बहन भाई को राखी बांधते हुए कोई इमेज आप बनवा सकते हैं और इस तरह से बीच में फोटो लगाकर उंगलियों में मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2022: दिन भर भद्रा हो तो कब मनाएं रक्षाबंधन? इस ग्रंथ में बताया गया है समाधान

Raksha bandhan 2022: कब और कैसे मनाएं रक्षाबंधन पर्व? यहां जानिए पूरी डिटेल, विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त व कथा

Read more Photos on

Recommended Stories