Published : Feb 25, 2022, 09:13 AM ISTUpdated : Feb 25, 2022, 10:55 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुरुवार को एक टीवी शो में यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में एक सैन्य अभियान की घोषणा की। जिसके बाद से रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार हमले कर रही है। वहीं, पूरी दुनिया की नजर इस समय रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच हो रही जंग पर टिकी हुई है। कहा जा रहा है कि ये तीसरे विश्व युद्ध (third world war) की शुरुआत है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति की हर जगह चर्चा की जा रही है, तो चलिए आज हम आपको बताते है, 69 वर्षीय पुतिन की रहस्यमयी लव लाइफ के बारे में...
रुसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। 1983 में उनकी शादी ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया (Lyudmila Aleksandrovna Ocheretnaya) से हुई थी। लेकिन शादी के 30 साल बाद 2014 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, 2015 में उनकी पत्नी ने किसी और से शादी कर ली।
28
अपनी शादी के समय ही पुतिन के किसी और से लव अफेयर की चर्चा थी। दरअसल, 2008 में उनका दिल 31 साल की जिम्नास्ट एलिना काबेवा पर आ गया था। इतना ही नहीं पुतिन ने खुलेआम अपनी मोहब्बत को स्वीकार भी कर ली थी। पुतिन के साथ वह राजनीति में भी सक्रिय थीं।
38
इतना ही नहीं पुतिन के एक महिला सफाई कर्मचारी से संबंध थे। दोनों की एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि 69 साल के पुतिन के संबंध स्वेतलाना क्रिवोनोगिख नाम की महिला से लंबे समय से है, लेकिन अब ये महिला सफाई कर्मचारी नहीं बल्कि 700 करोड़ की मालकिन बन गई है।
48
वैसे तो पुतिन की अपनी पूर्व पत्नी के साथ दो बेटियां मारिया और कतेरीना हैं। जहां मारिया का जन्म 1985 में लेनिनग्राद में हुआ था, वहीं कतेरीना का जन्म 1986 में जर्मनी में हुआ था। लेकिन रूसी मीडिया 18 साल की एलिजावेटा क्रिवोनोगिख को पुतिन की सीक्रेट बेटी बताती है।
58
बताया जाता है कि एलिजावेटा का जन्म 2003 में हुआ था। उस वक्त पुतिन ल्यूडमिला के साथ शादीशुदा थे। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था।
68
पुतिन की सीक्रेट बेटी को लेकर ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी में विजअल कंप्यूटिंग सेंटर के डायरेक्टर प्रोफेसर हसन उगैल ने कहा था कि पुतिन और उनकी कथित बेटी का चेहरा इतना अधिक मिलता है, कि कोई भी कह सकता है कि दोनों एक-दूसरे से जुड़े हैं।
78
सितंबर 2013 में, पुतिन के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी ने दावा किया था कि पुतिन और काबेवा ने शादी कर ली है, लेकिन पुतिन के प्रवक्ता ने दावों को खारिज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन और काबेवा दोनों को 2014 सोची विंटर ओलंपिक में शादी की अंगूठियां पहने देखा गया था और उस दौरान काबेवा को उद्घाटन समारोह में एक मशाल वाहक के रूप में चुना गया था।
88
वैसे पुतिन की इन शर्टलेस तस्वीरों में देखें तो वह दुनिया के एकमात्र ऐसे राजनेता हैं जो 69 साल की उम्र में भी जवान दिखते हैं। अपने आप को फिट रखने के लिए वो रोजाना दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में वर्कआउट करते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.