ब्लैक लिपस्टिक में सोनम कपूर और श्रुति हासन मचाया था गदर, जानें काले रंग का जादू चलाने वाली महिलाओं का स्वभाव

Published : Aug 02, 2022, 06:51 PM ISTUpdated : Aug 02, 2022, 06:53 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. बहुत ही कम लड़कियां होंगी जो ब्लैक लिपस्टिक को अपने मेकअप बॉक्स में जगह देती होंगी। लेकिन बॉलीवुज में कुछ डीवाज हैं जो अपने गुलाबी होठों पर डार्क ब्लैक लिपस्टिक लगाने से परहेज नहीं करती हैं। हालांकि कुछ एक्ट्रेस इसकी वजह से ट्रोल भी होती रहती हैं। सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, श्रुति हासन समेत कई एक्ट्रेसस डार्क ब्लैक लिपस्टिक लगाकर कोहराम मचा चुकी हैं। क्या यह कलर महिला के स्वभाव को समझने में मदद कर सकती है। आइए नीचे जानते हैं...

PREV
17
 ब्लैक लिपस्टिक में सोनम कपूर और श्रुति हासन मचाया था गदर, जानें काले रंग का जादू चलाने वाली महिलाओं का स्वभाव

साइकोलॉजिस्ट की मानें तो ब्लैक लिप शेड पर्सनालिटी के उस पहलू को दिखाता है जो छिपा होता है। यानी वो इंसान के पर्सनालिटी के डार्क साइड को दिखाता है। ऐसी महिलाएं बहुत ही बोल्ड होती हैं।  जो एक्ट्रेसेस अभी तक ब्लैक लिपस्टिक में नजर आ चुकी हैं तो उन्हें देखकर आप समझ गए होंगे।

27

दीपिका पादुकोण, श्रुति हासन, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर या फिर कंगना रनौत हो। अगर उनके स्वभाव पर गौर करें तो वो काफी बोल्ड हैं। उनकी पर्सनालिटी ऐसी है कि वो किसी की नहीं सुनती हैं। श्रुति हासन को तो लोग ब्लैक लिपस्टिक लगाने पर चुड़ैल तक बोल दिया गया था। 

37

लेकिन श्रुति हासन ने बताया कि उन्हें ब्लैक लिपस्टिक पसंद हैं और वो उसे तब तक लगाती रहेंगी जब तक कि उनका मन कहेगा। वो किसी की बातों में अपनी पसंद को नहीं दूर करेंगी।

47


ब्लैक या डार्क लिपिस्टिक पसंद करने वाली महिलाओं का स्वभाव निगेटिव नहीं होता है। वो क्रांति की कहानियां पढ़ना पसंद करती हैं। बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक में यकीन रखती हैं। विद्रोह से भरे गाने सुनना भी पसंद होता है।

57

श्रुति हासन ने तो एक इंटरव्यू में बताया भी था कि वो गोथिक सबकल्चर में यकीन रखती हैं।  मुझे मन करता है कि मुझे ब्लैक लिपस्टिक लगानी है तो मैं लगाऊंगी और गर्मी के दिनों में बाहर भी निकल जाउंगी।

67

गोथिक फैशन की शुरुआत हॉलीवुड स्टरा थेडा बारा ने किया था। साइलेंट फिल्म की स्टार थेडा को अमेरिका का पहला गोथ' भी कहते हैं। वो 20 के दशक में इस तरह की स्टाइल करती थी। 

77

प्रियंका चोपड़ा भी डार्क लिपस्टिक लगाने में यकीन रखती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी बोल्ड लिपस्टिक लगाई हुई तस्वीरों का खजाना देख सकते हैं। अब अगर आपको भी किसी के कहने से फर्क नहीं पड़ता है तो इस तरह की लिपस्टिक लगाकर खुद को एक नया लुक दे सकती हैं।

और पढ़ें:

मंगेतर के साथ सेक्स के दौरान 47 साल के शख्स की मौत, वजह जान नहीं करेंगे आप कभी ऐसी भूल

भोजपुरी एक्ट्रेस सुषमा अधिकारी की वेकेशन स्पेशल बिकिनी फोटोज देख, आप भी खरीदने को मचल उठेंगी

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories