डिलीवरी के बाद महिलाओं को करना चाहिए ये 5 एक्सरसाइज

लाइफस्टाल डेस्क. गर्भावस्था और डिलीवरी के कारण योनि (वजाइना) लूज होना आम समस्या है। मन में डर होता है कि कही इसकी वजह से आपका पार्टनर आपसे दूर ना हो जाए। लेकिन लूज वजाइनका को नेचुरल तरीके से टाइट कर सकते हैं। इसके लिए जीवन में एक्सरसाइज को शामिल करना होगा। बिना इलाज के घर पर रखकर आप वजाइन का ढीलेपन को ठीक कर सकते हैं। चलिए बताते हैं हम आपको वो 7 एक्सरसाइज जिससे इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Jun 25, 2022 6:42 AM IST / Updated: Jun 25 2022, 05:03 PM IST

16
डिलीवरी के बाद महिलाओं को करना चाहिए ये 5 एक्सरसाइज

वजाइना को आकार बदलने वाला अंग कहा जाता है। मतलब यह अपने आप फैल सकती है, आराम कर सकती है और खुद को टोन कर सकती है। मां बनने के बाद, उम्र का बढ़ना योनि के ढीलेपन की वजह  होती है। योनि में चिकनाई कम हो जाती है। लेकिन वर्कआउट करके इस समस्या को दूर किया जा सकता है।( फोटो क्रेडिट: www.freepik.com)

26

1. केगल एक्सरसाइज

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो योनि के देखभाल नहीं करने की वजह से योनि में सूखापन, शिथिलता, दर्दनाक संभोग और तनाव असंयम हो सकता है। इसे दूर करने के लिए वैसे तो कई ट्रीटमेंट होते हैं। लेकिन वर्कआउट से नेचुरल तरीक से दूर किया जाता है। इसी में एक एक्सरसाइज है केगल व्यायाम (Kegel Exercise)।  केगल एक्सरसाइज योनि के कसने में मदद करता है। पैल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को जोड़ने, 5-10 सेकंड के लिए पकड़ने और छोड़ने की प्रक्रिया इस व्यायाम में की जाती है। इसे 5 से 10 बार दोहराया जाता है। इसे दिन में कई बार कर सकते हैं। इससे पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां  स्ट्रॉग होती है और योनि को कसने में मदद मिलती है।

36

2. स्क्वाट्स (Squats)

स्क्वाट्स एक्सरसाइज भी योनि एरिया को टोन करने में मदद करती है। इसे करने के लिए पैरों को स्ट्रेच करें और कूल्हों को स्ट्रेट रखकर खड़े रहें। घुटनों को ऐसे मोड़ें ऐसे कि एक बेंच पर बैठे हों। फिर खड़े हो जाए। कुछ क्षण खड़े होने के बाद फिर ऐसे ही बैठें। इस पोजिशन को 5 से 10 बार कर सकते हैं।

46

3.पेल्विक स्ट्रेचिंग (Pelvic stretching)

पेल्विक स्ट्रेचिंग को करने के लिए कुर्सी को पकड़कर बैठे और अपने दोनों पैरों को फैलाएं। अपनी टखनों की ओर झुकें और अपनी बांहों को फैलाये। इस दौरान योनि को अंदर की तरफ खींचे और छोड़े। इससे योनि के कसने में मदद मिलती है। मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

56

4. पैर उपर की तरफ करके एक्सरसाइज करें

फर्श पर लेट जाए और पैर को दीवार के सहारे उपर उठाए। इसके बाद दोनों पैर को एक के बाद एक ऊपर नीचे करें। इससे पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होंगी। और योनि में कसाव आएगा।

66

5. मेडिसिन बॉल सिट-अप्स 

मेडिसिन बॉल सिट-अप्स से फ्लैट बेली पाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही योनि में कसावट आती है।इस एक्सरसाइज को करने के लिए घुटनों के बल बैठे, पीठ को दीवार के सहारे लगाते हुए पैरों को फर्श से उपर रखें।

और पढ़ें:

रात में गैजेट का इस्तेमाल करना नहीं करते हैं बंद, तो पुरुष पिता बनने के लिए जाएंगे तरस !

82 की उम्र में पिता बना शख्स, 50 साल छोटी बीवी ने दिया बच्चे को जन्म, जानें कैसे हुए 'चमत्कार'

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos