1. केगल एक्सरसाइज
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो योनि के देखभाल नहीं करने की वजह से योनि में सूखापन, शिथिलता, दर्दनाक संभोग और तनाव असंयम हो सकता है। इसे दूर करने के लिए वैसे तो कई ट्रीटमेंट होते हैं। लेकिन वर्कआउट से नेचुरल तरीक से दूर किया जाता है। इसी में एक एक्सरसाइज है केगल व्यायाम (Kegel Exercise)। केगल एक्सरसाइज योनि के कसने में मदद करता है। पैल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को जोड़ने, 5-10 सेकंड के लिए पकड़ने और छोड़ने की प्रक्रिया इस व्यायाम में की जाती है। इसे 5 से 10 बार दोहराया जाता है। इसे दिन में कई बार कर सकते हैं। इससे पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां स्ट्रॉग होती है और योनि को कसने में मदद मिलती है।