लाइफस्टाइल डेस्क : इस समय पूरे देश में मकर संक्रांति की धूम नजर आ रही है। जगह-जगह इसको लेकर खूब तैयारियां चल रही है। पूरे देश में मकर संक्रांति अलग-अलग तरह और अलग-अलग नाम से मनाई जाती है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन घर आंगन में विशेष रूप से रंगोली जरूर बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप खूबसूरत और सिंपल रंगोली डिजाइन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं रंगोली के 10 ऐसे डिजाइन जिसे आप इस बार अपने घर में बना सकते हैं...
संक्रांति के मौके पर फूलों की रंगोली भी बहुत खूबसूरत लगती है। ऐसे में आप गुलाब, गेंदा और मोगरे के फूल की पंखुडियों से खूबसूरत सी गोल डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं।
210
इन दिनों कस्टमाइज रंगोली का ट्रेंड भी बहुत ज्यादा चल रहा है। ऐसे में आप इस तरह की हैप्पी मकर संक्रांति वाली रंगोली बना सकते हैं। इसके साथ दो पतंग और एक पेड़ बनाकर अपनी रंगोली को पूरा कर सकते हैं।
310
साउथ इंडिया में मकर संक्रांति को पोंगल नाम से जाना जाता है। ऐसे में आप अगर पोंगल पर रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इस तरीके की रंगोली आप बना सकते हैं। यह काफी खूबसूरत लगेगी इसमें आप असली पतंगों से डेकोरेशन भी कर सकते हैं।
410
मराठी लोग मकर संक्रांति के दिन हल्दी कुंकू भी करते हैं। इस दौरान सुहागिन महिलाओं को हल्दी और सिंदूर लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप घर में हल्दी कुंकू कर रहे हैं तो इस तरह से आप फूलों वाली हल्दी कुंकु लिखकर रंगोली बना सकते हैं।
510
मोर की डिजाइन की रंगोली हमेशा ही घर आंगन में बहुत खूबसूरत लगती है। ऐसे में आप थोड़ा सा समय निकालकर खूबसूरत सी मोर डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं।
610
संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी भी खूब की जाती है। ऐसे में आप इन रंग बिरंगी पतंगों की झलक अपनी रंगोली में भी दर्शा सकती हैं। इस तरह से आप गोल रंगोली बनाकर इसमें पतंग की डिजाइन डाल सकते हैं।
710
संक्रांति का त्योहार दान धर्म का त्योहार होता है। इस दौरान तिल गुड़ के साथ ही सुहाग का सामान भी दान किया जाता है। ऐसे में आप एक छोटे से सूपे में दान का सामान रखकर इसके आसपास सुहाग की चीजें सजाकर खूबसूरत सी ट्रेंडी रंगोली बना सकते हैं। यह बनाने में बहुत ही आसान है और काफी अच्छी भी लगती है।
810
इन दिनों थाली पर रंगोली बनाने का काफी चलन है। इससे आपका फर्श खराब भी नहीं होता और खूबसूरत सी थाली पर रंगोली की डिजाइन बहुत अच्छी लगती है। इस तरह से आप थाली पर सुहाग की चूड़ियां, मंगलसूत्र और नाक की नथ बनाकर हल्दी कुमकुम रखकर रंगोली बना सकते हैं। इस थाली को आप घर के अंदर टेबल पर भी सजा सकते हैं।
910
अगर आप केमिकल युक्त रंगों की जगह नेचुरल चीजों से रंगोली बनाना चाहते हैं, तो चावल के आटे से इस तरह की रंगोली आप बना सकते हैं। परंपरागत रूप से रंगोली हल्दी, सिंदूर और चावल के आटे से ही बनाई जाती है।
1010
घर के आंगन में शुभ संक्रांति लिखकर पतंग की डिजाइन बनाकर इस तरह की रंगोली भी आप बना सकते हैं। संक्रांति के मौके पर यह रंगोली बहुत ही खूबसूरत लगेगी।