Published : Mar 14, 2020, 07:28 PM ISTUpdated : Mar 15, 2020, 10:25 AM IST
नई दिल्ली. बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां दिखना लाजमी है। खुद को जवां रखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्टस के साथ नई-नई टेक्निक्स भी सामने आ रही हैं। लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए न सिर्फ मेकअप इस्तेमाल करती हैं बल्कि कई अलग तरह के फेशियल भी कवाती हैं। पिछले कुछ सालों में एक हैरान कर देने वाला फेशियल भी सामने आया है। ये खून से किया जाना वाला फेशियल हैं। चेहरे पर सुईं चुभाकर खून निकालकर ये फेशियल किया जाता है। ये दर्दनाक फेशियल लड़कियां मजे से करवा रही हैं। सिर्फ खूबसूरत और बढ़ती उम्र में भी जवान दिखने के लिए वो ये खौफनाक तरीका आजमा रही हैं। आइए जानते हैं आखिर ब्लड फेशियल (Blood Facial/Vampire Facial) क्या है?
इस फेशियल का नाम वेंपायर फेशियल है। इन दिनों यह फेशियल फैशन ट्रेंड का हिस्सा सा बन गया है। यह फेशियल ट्रेंड में पहली बार तब आया जब हॉलीवुड मॉडल किम कार्दशियन ने इसे अपने चेहरे पर करवाने के बाद एक फोटो शेयर किया था। इसके बाद हर दूसरी सेलेब्रिटी हीरोइन इस फेशियल को करवाती दिखी। आम लड़कियां भी ब्लड फेशियल को जानने लगीं।
28
अब सेलिब्रिटीज जैसी खूबसूरत त्वचा हर कोई पाना चाहता हैं। अपनी स्किन और शरीर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करवाते। महंगे से महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। हीरोइनें तो खूबसूरती खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए न सिर्फ महंगे बल्कि खतरनाक ट्रीटमेंट का सहारा भी लेती हैं। ऐसे ही ब्लड फेशियल के बारे में जानकर एक पल के लिए हर कोई डर जाएगा।
38
वेंपायर फेशियल को मेडिकल की भाषा में प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थैरेपी कहा जाता है। प्लेटलेट इंसान के रक्त का ही एक मुख्य घटक है। इस थैरेपी की मदद से डैमेज स्किन को रिपेयर करने के लिए प्लेटलेट से छेड़छाड़ की जाती है। प्लेटलेट का ट्रीटमेंट करते वक्त संबंधित व्यक्ति के खून का ही इस्तेमाल किया जाता है।
48
इस प्रक्रिया में प्लेटलेट्स को डेवलप करने के लिए बाद में उसी रक्त को इंजेक्शन की मदद से व्यक्ति की स्किन में प्रवेश कराया जाता है, इस प्रक्रिया को सेंट्रीफ्यूज कहा जाता है।
58
हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियां ने 2017 में अपने इंस्टाग्राम पर वैंपायर फेशियल करवाने के बाद एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में किम पहले से ज्यादा जवां नजर आ रही थीं। इसके बाद से ही फैशन के बाजार में वेंपायर फेशियल को लेकर मांग काफी तेज होने लगीं।
68
इस ट्रीटमेंट को करवाने से हमारा ब्लड ऐसी गतिविधियों पैदा करता है, जिससे हमारे चेहरे के सेल्स हैल्दी होते है और स्किन पहले से कई गुणा यंग दिखने लगती हैं। साथ ही चेहरा रिंकल-फ्री दिखने लगता हैं। इस ट्रीटमेंट को लेने से चेहरे पर लगभग 1-2 साल तक नैचुरली ग्लो बना रहता हैं और फैशियल करवाने की जरूर भी नहीं पड़ती।
78
इंडिया में यह ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसे करवाकर आप कम से कम दो साल तक यंग दिख सकती हैं। ऐसे में आपको हर 15 दिन में पार्लर में फेशियल करवाने की जरूरत भी नहीं है। डॉ. अजय ने बताया कि उनके पास वीक में दो लोग तो वैंपायर फेशियल करवाने आ ही जाते हैं। ज्यादा उम्र वाले शादी के समय जवां दिखने के लिए ये फेशियल करवाते हैं। हालांकि ये फेशियल अब तक लड़कियों ने ही ज्यादा इस्तेमाल किया है।
88
इस फेशियल में आए खर्च की बात करें तो ये नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट है। पूरा प्रॉसिजर दो घंटे में हो जाता है। इसके लिए आपको 40 से 60 हजार रुपये तक खर्च करने होंगे। हालांकि कई रिसर्च के बाद डॉक्टर की टीम ने चेहरे के लिए इसे खतरनाक बताया। साथ ही यह भी खुलासा किया है कि इस फेशियल से एचआईवी जैसी जानलेवा बीमारी भी हो सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.