41 की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही है ये एक्ट्रेस, जानें ज्याद उम्र में प्रेग्नेंसी का कैसे रखें ध्यान

लाइफस्टाइल डेस्क. कहते हैं ज्यादा उम्र में मां बनना आसान नहीं होता है। कई तरह के समस्या पैदा हो सकती है। हालांकि डॉक्टर की निगरानी में आप लेटर एज में भी मां बनने का सुख ले सकती हैं। एक्ट्रेस नमिता वंकावाल (Namitha Vankawala) भी मां बनने जा रही हैं। वो इन दिनों सुर्खियों मेहैं। इसके पीछे वजह उनका उम्र हैं। 41 की उम्र में तेलुगू की फेमस एक्ट्रेस मां बनने का सुख लेने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। हालांकि इस उम्र में मां बनने के दौरान वो काफी सतर्क हैं। आइए नीचे की स्लाइड्स में देखते हैं नमिता वंकावाला की खूबसूरत तस्वीरें और जानते हैं उनके अनुभव के बारे में....
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 17, 2022 2:33 AM IST

18
41 की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही है ये एक्ट्रेस, जानें ज्याद उम्र में प्रेग्नेंसी का कैसे रखें ध्यान

वैसे मां बनना आसान नहीं होता है। कई तरह की ट्रेनिंग लेने की जरूरत पड़ती हैं। नमिता भी इस बात को मानती हैं। वो एक तस्वीर के साथ लिखती हैं,'एक अच्छी मां बनने के लिए विनम्र विद्यार्थी होना जरूरी है।'

28

नमिता वंकावाल मां बनने को लेकर काफी खुश हैं। वो अपनी खुश फैंस से भी साझा कर रही हैं। एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। 

38

नमिता शादी के पांच साल बाद मां बनने जा रही हैं। साल 2017 में उनकी शादी वीरेंद्र चौधरी से हुई थी। अब जाकर वो मातृत्व सुख एन्जॉय करने वाली हैं। 

48

अंतिम बार  Miya फिल्म में दिखने वाली तेलुगू एक्ट्रेस बेबी को लेकर काफी सतर्क हैं। डॉक्टर की निगरानी में वो इस वक्त हैं। दरअसल, लेटर एज में मां बनने आसान नहीं होता है। इसके लिए खास तैयारी करनी पड़ती है।

58

डॉक्टर 35 साल की उम्र के बाद मां बनने पर खास तैयारी करने की सलाह देते हैं। इस उम्र में ब्लड प्रेशर हाई, डायबिटीज की समस्या होती है। इतना ही नहीं गर्भपात की आशंका भी रहती हैं। ऐसे वक्त में आपको खास ख्याल रखना पड़ता है।

68

इतना ही नहीं इस उम्र में मां बनने पर सी सेक्शन के चांसेज ज्यादा होते हैं। इसलिए डॉक्टर प्रेग्नेंसी की शुरुआत से लेकर डिलीवरी तक आपके उपर नजर रखता है। हेल्दी डाइट लेने की बात कहता है।

78

इसके अलावा हल्का फुल्का व्यायाम और हर रोज 30 मिनट चलने की डॉक्टर सलाह देते हैं। अगर महिला धूम्रपान या अल्कोहल लेती हैं तो उसे तुरंत छोड़ने के लिए कहा जाता है।

88

डॉक्टर की मानें तो 39 के बाद बिना किसी जटिलता के बच्चा पैदा होने की आशंका केवल 5 फीसदी ही होती है। इस उम्र में डाउन सिंड्रोम और मिसकैरेज की आशंका ज्यादा होती है। इसलिए डॉक्टर कहते हैं कि इस समय मां और भ्रूण के स्वास्थ्य पर नजर रखने की जरूरत होती है। 

और पढ़ें:

2 साल के बच्चे को मार मां ने छोड़ा डराने वाला लेटर, 'शैतान औरत' का फिर हुआ ये हाल

सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हा से करवाया सारी रात ऐसा काम, Video देख लोग बोले-कोई प्राइवेसी नहीं बची

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos