कौन है राधिका मर्चेंट, बनने जा रही हैं अंबानी फैमिली की बहू, 10 PHOTOS में देखें लाइफस्टाइल

Published : Dec 29, 2022, 06:06 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एक बार फिर से शहनाई बजने वाली हैं। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की उनकी लेडी लव राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से सगाई हो गई हैं। हालांकि शादी के बंधन में दोनों कब बंधेंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। राधिका मर्चेंट कौन हैं और इनकी लाइफस्टाइल कैसी है आइए नीचे जानते हैं....

PREV
110
कौन है राधिका मर्चेंट,  बनने जा रही हैं अंबानी फैमिली की बहू, 10 PHOTOS में देखें लाइफस्टाइल

राधिका मर्चेंट भी उद्योगपति घरानों से ताल्लुक रखती हैं। वो  एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका मर्चेंट बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को खूबसूरती और फिटनेस में मात देती हैं।
 

210

राधिका और अनंत अंबानी की सगाई उदयपुर से 48 किलोमीटर दूर राजस्थान के नाथवाड़ा में स्थित श्रीनाथ मंदिर में सगाई हुई। दोनों परिवार के करीबी लोग सगाई समारोह में शामिल हुए।

310

राधिका मर्चेंट के एजुकेशन की बात करें तो उनकी स्कूलिंग मुंबई में हुई। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिक्स और इकॉनोमिक की पढ़ाई की है। इसके बाद वो सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में करियर की शुरुआत की। 
 

410

साल 2017 में उन्होंने लग्जरी विला चेन इस्प्रावा (Isprava) में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम शुरू किया।

510

राधिका और अनंत बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के घर में होने वाले हर फंक्शन में शामिल होती रही हैं। 
 

610

24 साल की राधिका भरतनाट्यम में महारत हासिल की हुई हैं। जून2022 में अंबानी परिवार ने उनके लिए अरंगेत्रम सेरेमनी रखी थी। यह प्रशिक्षित भारतीय शास्त्रीय नृत्य कलाकार राधिका की पहली मंचीय नृत्य प्रस्तुति या 'अरंगेत्रम' थी।

710

राधिका मर्चेंट काफी स्टाइलिश हैं। वो इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरफ के कपड़ों में काफी खूबसूरत लगती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

810

राधिका मर्चेंट आधुनिक होने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृति की भी हैं। वो आए दिन मंदिर में पूजा अर्चना करती दिखाई देती हैं। 

910

राधिका मर्चेंट काफी मिलनसार नेचर की हैं। मदर्स डे पर वो अपनी मां को विश करने के साथ-साथ अपनी होने वाली सासू मां नीता अंबानी को भी तस्वीरों के साथ शेयर की थीं। 

1010

तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि राधिका मर्चेंट कितना अनंत अंबानी को प्यार करती हैं। वो कितना उनकी फैमिली में पहले से ही घुलमिल चुकी हैं। अंबानी परिवार अपनी होने वाली बहू की स्वागत में जुट गई है। लोगों को इंतजार अब इनके सात फेरे लेने की है।

और पढ़ें:

NEW YEAR 2023: इन खूबसूरत शायरियों के साथ अपने चाहने वालों को कहें हैप्पी न्यू ईयर

क्या रेड वाइन पीने से होती है लंबी उम्र और दिल रहता है स्वस्थ्य, यहां जानें पूरा सच

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories