लाइफस्टाइल डेस्क : फैशन एक ऐसी चीज है जो घूम फिर कर वापस लौटकर आती है। चाहे वह प्लाजो पैंट हो या शरारा कुर्ता हो। 90 के दौर में चलने वाले बैगी पैंट और लॉन्ग स्कर्ट का ट्रेंड इस समय चरम पर है। ऐसे में इस पूरे साल फैशन में क्या कुछ बदलाव हुआ, किन चीजों का कमबैक हुआ और लड़के और लड़कियों ने किन चीजों को सबसे ज्यादा पसंद किया है आइए हम आपको बताते हैं...
लॉन्ग स्कर्ट्स
पिछले कुछ समय से मिनी टाइट स्कर्ट का ट्रेंड बहुत ज्यादा था। लेकिन इस साल देखा गया कि लॉन्ग प्रिंटेड स्कर्ट्स लड़कियों की पहली पसंद बना। जिसमें उन्होंने सुंदर-सुंदर फ्लोरल प्रिंट, साइट्स स्लिट स्कर्ट्स के साथ क्रॉप टॉप कैरी किया।
210
बैगी पैंट्स
90 के दशक में लूज और हाई वेस्ट जींस का फैशन बहुत ज्यादा इन में था। लेकिन पिछले कुछ समय में टाइट और लो वेस्ट जींस ट्रेंड में रही थी, पर इस साल एक बार फिर 90 का वह दौर वापस आया। जब लड़के और लड़कियों दोनों ने हाई वेस्ट लूज जींस जिन्हें हम बैगी पैंट्स कहते हैं उन्हें ट्राई किया।
310
रफल ड्रेस और साड़ी
जी हां, इस साल रफल फैशन भी काफी इन में रहा। जिसमें साड़ी से लेकर ड्रेस तक खूब चलन में रही। दरअसल, रफल ड्रेस बॉडी को स्लिम और फिट दिखने में मदद करती है।
410
ओवर साइज ब्लेजर
90 के दौर में करिश्मा कपूर ओवरसाइज्ड ब्लेजर खूब कैरी करती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से इसका ट्रेंड आउट ऑफ फैशन था, पर 2022 में एक बार फिर से इन लूज ओवर साइज ब्लेजर का ट्रेंड एक बार फिर वापस आया।
510
वाइड लेग पैंट्स
इस साल फैशन में बेल बॉटम पैंट्स या वाइड लेग पैंट्स का ट्रेंड भी बहुत ज्यादा रहा। यह लड़के और लड़कियों की हाइट को और ज्यादा लंबा दिखाता है और काफी स्टाइलिश भी लगता है। यह कैजुअल और फॉर्मल दोनों लुक देता है।
610
हाई हील स्नीकर्स
फ्लैट लोफ़र्स और स्नीकर्स की जगह इस साल लड़के और लड़कियों ने थोड़े हील वाले स्नीकर्स पहनना पसंद किया। कई सारे बड़े ब्रांड्स ने भी इस तरीके के स्नीकर्स बनाएं, जो इस साल खूब ट्रेंड में रहे।
710
सैटिन शर्ट
साड़ी से लेकर, लॉन्ग स्कर्ट और जींस पर इस साल सैटिन की शर्ट का चलन बहुत ज्यादा रहा। यह देखने में बहुत स्टाइलिश लगती है और सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग भी इसे खूब ट्राई करते हैं।
810
धोती स्कर्ट
धोती का ट्रेंड तो बहुत पुराना है लेकिन इस साल धोती स्कर्ट्स या धोती पैंट्स का चलन बहुत ज्यादा देखा गया। आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ से लेकर कई सेलिब्रिटीज ने धोती स्कर्ट और पैंट्स को एक बार फिर से इन में लाया।
910
एमिनल प्रिंट ड्रेस
शर्ट से लेकर स्कर्ट, बॉटम और ड्रेस में भी एमिनल प्रिंट डिजाइन काफी इन में रही। इसमें टाइगर से लेकर जिराफ और कई एनिमल प्रिंट छाई रही।
1010
टी शर्ट ड्रेस
आपने लोगों को टीशर्ट कैरी करते हुए तो बहुत देखा होगा, लेकिन इस साल लड़कियों में टी शर्ट ड्रेस का ट्रेंड बहुत ज्यादा देखा गया। खासकर आलिया भट्ट ने अपने प्रेगनेंसी टाइम में लूज टी-शर्ट ड्रेस को खूब कैरी की थी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.