नई दिल्ली. कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन 12वें दिन जारी है। सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पंजाब और हरियाणा के किसान डटे हुए हैं। किसान और सरकार के बीच शनिवार को 5वें दौर की बैठक हुई थी। बैठक में सरकार ने कहा था कि वह कृषि कानूनों में बदलाव के लिए तैयार है। लेकिन किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर डटे हुए हैं। ऐसे में यह बैठक भी विफल साबित हुई। किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद बुलाया है। इसके अगले दिन यानी 9 दिसंबर को किसानों और सरकार के बीच एक बार फिर बातचीत होगी। आईए फोटो में देखते हैं कि किसान सिंघु बॉर्डर पर किस तरह डटे हुए हैं। (फोटो- समाचार एजेंसी रायटर्स की हैं)
किसानों ने साफ कर दिया है कि उनके पास एक साल का राशन है। अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे इसी तरह बॉर्डर पर प्रदर्शन करते रहेंगे। (फोटो- प्रदर्शन में दौरान रोटी बनाते हुए किसान।)
225
प्रदर्शन में शामिल होने आए किसान अपने साथ खाने पीने का सामान और बर्तन भी लाए हैं।
325
प्रदर्शन स्थल पर किसान सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव की 551वी जयंती पर प्रार्थना करता हुआ।
425
किसान अपने साथ टैक्टर ट्राली भी लेकर आए हैं। इन्हीं ट्राली में किसान रात गुजारते हैं।
525
वहीं, सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में फोर्स भी तैनात किया गया है।
625
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला किसानों ने भी हिस्सा लिया है।
725
प्रदर्शन स्थल पर किसानों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की जा रही है।
825
कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर पर बैठकर नारे लगाते किसान।
925
सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।
1025
प्रदर्शन में शामिल किसान चाय और नाश्ते का आनंद लेते हुए।
1125
किसान अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रहे हैं। दो किसान अपने साथी के हाथ पैर खींचते हुए।
1225
पगड़ी बांधता किसान।
1325
किसान सिंघु बॉर्डर पर ही ढेरा डाले हुए हैं। वे यहीं खाते-पीते और रात में यहीं सो जाते।
1425
टिकरी बॉर्डर पर कपड़े धोता किसान।
1525
टिकरी बॉर्डर पर भी किसान प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए हैं।
1625
बस से प्रदर्शन में शामिल होने आईं महिला किसान।
1725
पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेड लगा रखे हैं। इसके बावजूद किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं।
1825
प्रदर्शन स्थल पर ट्राली के नीचे आराम करता किसान।
1925
किसानों को रोकने के लिए सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों की भी तैनाती की गई है।
2025
किसानों के प्रदर्शन के चलते एनसीआर के कई राजमार्ग भी बंद हैं।
2125
27 नवंबर को किसान प्रदर्शनकारियों को राजधानी में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था।
2225
सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान जुटे हुए हैं। यहां पंजाब हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों से भी किसान पहुंच रहे हैं।
2325
प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करती पुलिस।
2425
सिंघु बॉर्डर पर किसानों को यहां वहां करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल करना पड़ा।
2525
दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए पुलिस को जगह जगह पर बैरिकेडिंग करनी पड़ी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.