देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे से लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक, 5 घंटे में ऐसे गिरी 3 दिन की सरकार

Published : Nov 26, 2019, 08:56 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र में 3 दिन की सरकार 5 घंटे में गिर गई। शुरुआत सुप्रीम कोर्ट से फैसले से हुई, जिसमें कहा गया कि कल ही फ्लोर टेस्ट हो। इसके बाद महाराष्ट्र में एक के एक बाद एक राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगीं। फिर खबर आई कि अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया। कुछ देर बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। जानिए क्रमवार कैसे 3 दिन की सरकार 5 घंटे में गिरी।

PREV
15
देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे से लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक, 5 घंटे में ऐसे गिरी 3 दिन की सरकार
सुबह 10: 42 : सामना में राज्यपाल पर निशाना साधते हुए लिखा गया, एक भगत सिंह स्वतंत्रता के लिए फांसी पर चढ़ गए, वहीं दूसरे ने रात के अंधेरे में लोकतंत्र को फांसी पर लटका दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को बहुमत साबित करें।
25
सुबह 11: 03 : महाराष्ट्र के राजनीतिक ड्रामे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए एनसीपी ने कहा कि भाजपा का खेल खत्म।
35
दोपहर 12: 07: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 162 विधायकों का समर्थन है और ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पद से इस्तीफा देना चाहिए।
45
दोपहर 2.30 बजे : अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दिया।
55
दोपहर 04:34 बजे : देवेंद्र फडणवीस ने बतौर मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories