कोरोना की वजह से थमा देश, 30 राज्य लॉकडाउन; 75 प्रतिशत आबादी घरों में कैद, PHOTOS में देखें हालात

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। देश के 22 राज्यों में संक्रमित मरीजों की संख्या 511 तक पहुंच गई है। हैरानी की बात है कि 24 घंटे के भीतर 100 से अधिक केस सामने आए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 3 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश के 30 राज्यों के 575 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके बाद देश की 75 प्रतिशत आबादी यानी 100 करोड़ लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं, लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों से बाहर न निकले। बावजूद इसके कुछ लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। लॉकडाउन लागू होने के बाद तस्वीरों में देखिए देश का हाल... 

Asianet News Hindi | Published : Mar 24, 2020 9:50 AM IST / Updated: Mar 24 2020, 05:32 PM IST

125
कोरोना की वजह से थमा देश, 30 राज्य लॉकडाउन; 75 प्रतिशत आबादी घरों में कैद, PHOTOS में देखें हालात
कोरोना वायरस के कारण शहर को लॉकडाउन किया गया है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली के दरियागंज में स्थानीय नागरिक अपनी जरूरत के सामने खरीदने के लिए बाजार में दिखाई दिए।
225
दिल्ली में पुलिस लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करा रहा ही है। अनावश्यक बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
325
गजियाबाद में पुलिस आने जाने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ कर रही है। दिल्ली और उत्तरप्रदेश में दोनों ही जगहों पर लॉकडाउन किया जा चुका है। योगी सरकार ने पुलिस को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
425
पूरी दिल्ली को केजरीवाल सरकार ने 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। जिसके बाद दिल्ली के राष्ट्रपति भवन की यह तस्वीर।
525
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले को भी लॉकडाउन किया गया है। वहीं, लोग कुछ देर के लिए बाजारों में दिखाई दिए अपनी जरूरत के सामान खरीदकर लोग वापस अपने घरों में चले गए।
625
राजस्थान में सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कर्फ्यू लागू किया है। जिसके बाद राजधानी जयपुर के एक चौक का नजारा।
725
राजस्थान में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 से अधिक है। सरकार संक्रमण को रोकने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इससे पहले सरकार ने राजस्थान को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था। लेकिन लोगों की लापरवाह रवैये को देखते हुए कर्फ्यू लागू कर दिया गया।
825
दिल्ली में लॉकडाउन लागू होने के बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा। हालांकि अपने जरूरत के कामों के लिए एक-दो लोग आते जाते हुए दिखाई दिए।
925
दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 31 मार्च तक सबकुछ बंद रखने का आदेश दिया है। बावजूद इसके लोग अधिकांश जगहों पर घर से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि सीएम केजरीवाल ने लोगों से साफ कहा कि घरों से बाहर न निकलें अन्यथा दिल्ली में भी कर्फ्यू लागू किया जाएगा।
1025
सभी क्षेत्रों को पूरी तरह से लॉकडाउन किए जाने के बाद सीमाओं को सील कर दिया गया है। यह तस्वीर गुजरात की है जहां सरकार ने कर्फ्यू लागू कर दिया है।
1125
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में अर्धसैनिक बलो की तैनाती की गई है।
1225
कोरोना वायरस के कारण जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके बाद कश्मीर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा।
1325
कर्नाटक सरकार ने 31 मार्च तक के लिए राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। इसके साथ ही पूरे राज्य में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।
1425
कर्नाटक में लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी गैर जरूरी सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से लॉक कर दिया गया है।
1525
कर्नाटक में येद्युरप्पा सरकार ने लॉकडाउन करने की घोषणा की है। जिसके बाद पुलिस लॉकडाउन का पालन कड़ाई से करा रही है। अनावश्यक रूप से आने -जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
1625
केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 90 से अधिक हो गई है। जिसके बाद राज्य सरकार ने भी लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस आदेश के बाद केरल की सड़कों पर पसरा सन्नाटा।
1725
केरल में पुलिस लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करा रही है। फालतू बाहर आने जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
1825
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने कर्फ्यू लागू किया है। जिसके बाद मुूंबई के बाजार में लोगों को खरीददारी करने के लिए कुछ देर की छूट दी गई।
1925
2025
पंजाब में कर्फ्यू लागू होने के बाद लोग जरूरत के सामामों की खरीददारी के लिए कुछ देर के लिए बाहर निकलें फिर वापस अंदर चले गए। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या यहां 17 पहुंच गई है साथ ही एक शख्स की मौत भी हो गई है।
2125
उत्तराखंड में लागू की गई लॉकडाउन में आधे घंटे की ढील दी गई। जिसके बाद स्थानीय मार्केट में लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकले।
2225
उत्तराखंड में लॉकडाउन होने के बाद पुलिस किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। बाहर निकलने वाले लोगों को पुलिस पकड़ कर कहलवा रही है 'मैं मानव समाज के लिए दुश्मन हूं'
2325
पश्चिम बंगाल में एक मरीज के मौत के बाद ममता सरकार ने लॉकडाउन घोषित किया है। जिसके बाद अनावश्यक रूप से बाहर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
2425
पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन किए जाने के बाद 24 परगना जिले में कुछ देर के लिए बाजारों में लोगों को खरीददारी करने के लिए छुट दी गई ।
2525
पश्चिम बंगाल में लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वह घरों में रहे। इसी क्रम में रिक्शे की पहिये से हवा निकालता एक पुलिसकर्मी।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos