देश की जेलों में बंद हैं कुल 4.6 लाख कैदी, इनमें से हर पांचवा कैदी मुसलमान; NCRB

Published : Jan 12, 2020, 01:10 PM IST

नई दिल्ली. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो ने 2018 की रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में भारत की जेलों और उसमें बंद कैदियों के बारे में जानकारी दी गई है। भारत के जेलों में कुल 4,66,084 कैदी हैं। इनमें से 1,39,488 कैदी सजायाफ्ता हैं, वहीं, 3,23,537 कैदियों के मामले विचाराधीन हैं।

PREV
16
देश की जेलों में बंद हैं कुल 4.6 लाख कैदी, इनमें से हर पांचवा कैदी मुसलमान; NCRB
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो ने देश की जेलों में बंद कैदियों की मजहबी पहचान से भी जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक, जेल में बंद हर पांचवां कैदी मुस्लिम है। कुछ राज्यों की स्थिति ऐसी है, कि यहां जेलों में बंद दूसरा, तीसरा और चौथा कैदी मुसलमान है।
26
एनसीआरबी के मुताबिक, जेलों में सजायाफ्ता और विचाराधीन कुल 4,66,084 कैदी बंद हैं। इनमें से मुस्लिम कैदियों की संख्या 87,673 है। कुल 24047 कैदी सजायाफ्ता हैं। वहीं, 63626 कैदी अंडर ट्रायल हैं।
36
31 दिसंबर 2018 तक के रिकॉर्ड के मुताबिक, 821 मुस्लिम कैदी हिरासत में हैं। वहीं, 396 कैदी अन्य हैं। कुल मिलाकर 19% कैदी मुस्लिम हैं।
46
असम का हाल बेहद खराब है, यहां हर दूसरा कैदी मुस्लिम है। वहीं, केरल में हर तीसरा कैदी मुस्लिम है।
56
इस रिपोर्ट के मुताबिक, कुल दोषी कैदियों में से 90, 755 कैदी सेंट्रल जेल में, 40,136 कैदी डिस्ट्रिक्ट जेल में, 1,128 महिला जेल में, वहीं, ओपन जेलों में 3,749 कैदी रह रहे हैं।
66

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories