हमले में मारे गए लोगों में 70 देशों के नागरिक थे। आंतकवादियों ने तीसरे जहाज से अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के ठीक बाहर स्थित अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन की बिल्डिंग को टक्कर मारी थी, जबकि चौथा जहाज पेन्सिल्विनिया में क्रैश हो गया था। दुनिया के इतिहास में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जाता है।