सड़कें बंद, घुटनों तक जमा थी बर्फ....ऐसे में गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने जवान, देखें Photos

Published : Jan 07, 2021, 05:07 PM ISTUpdated : Jan 07, 2021, 05:18 PM IST

जम्मू कश्मीर (Jammu-kashmir). जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी (Snow Fall) जारी है। इसके चलते जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां बर्फबारी के चलते कई इलाकों का मुख्य मार्ग से संपर्क भी कट गया है। हालांकि, ऐसे में भारतीय सेना (Indian Army) के जवान और सुरक्षाबल अहम भूमिका निभा रहे है। यहां कुपवाड़ा की एक गर्भवती महिला के लिए भी जवान फरिश्ता बनकर आए, उसे सही सलामत अस्पताल तक पहुंचाया। यहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।

PREV
16
सड़कें बंद, घुटनों तक जमा थी बर्फ....ऐसे में गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने जवान, देखें Photos

दरअसल, जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते सड़के जाम हैं। ऐसे में कुपवाड़ा के कारलपुरा की रहने वाली गर्भवती नीमा बानो को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। हालांकि, रास्ते बंद होने के चलते वाहन से अस्पताल तक पहुंचना संभव नहीं था। 
 

26

इसके बाद नीमा बानो के पिता ने सेना से मदद मांगी। सेना के जवान तुरंत महिला के घर पर पहुंचे। भारतीय सेना के जवान कंधों पर लादकर महिला को घुटनों तक बर्फ में 2 किमी पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। यहां से महिला को अस्पताल ले जाया गया। 

36

महिला ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ्य हैं। महिला और उसके परिजनों ने मदद के लिए सेना को धन्यवाद कहा। 

46

जम्मू कश्मीर में 48 घंटे से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके चलते यहां 2 फीट मोटी बर्फ की चादर जम गई है। श्रीनगर में भी सड़कों का यही हाल है। यहां सड़कों पर बर्फ होने के चलते वाहन रेंगने को मजबूर हैं। 

56

जम्मू कश्मीर में बुधवार को लगातार चौथे दिन श्रीनगर जम्मू हाईवे बंद रहा। इसके चलते हाईवे पर जाम लगा हुआ है। वहीं, लगातार दूसरे दिन श्रीनगर एयरपोर्ट बंद रहा। 

66

प्रशासन लगातार सड़कों को साफ करने की कोशिश में जुटा है। जबकि ग्रामीण इलाके मुख्य मार्ग से कटे हुए हैं। 
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories