विधानसभा चुनाव नतीजे: महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना को बहुमत, हरियाणा में जीत के करीब

Published : Oct 24, 2019, 03:52 PM ISTUpdated : Oct 24, 2019, 07:18 PM IST

नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए डाले गए मतों की गणना गुरुवार को जारी है। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को एक बार फिर बहुमत मिला है। वहीं हरियाणा में भाजपा की जीत लगभग तय है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से जीत गए हैं। शिवसेना के आदित्य ठाकरे भी वर्ली विधानसभा सीट से जीत गए हैं। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुए थे। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

PREV
16
विधानसभा चुनाव नतीजे: महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना को बहुमत, हरियाणा में जीत के करीब
चुनाव नतीजों के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और आलाकमान पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
26
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार आशीष देशमुख से आगे चल रहे हैं।
36
महाराष्ट्र में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाते हुए नेता और कार्यकर्ता
46
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन फिर से सत्ता में लौटने की तरफ बढ़ता दिख रहा है
56
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस मुंबई बीजेपी कार्यालय में जीत का जश्न मनाते हुए।
66
उन्होंने कहा कि मुझपर विश्वास जताने के लिए जनता का आभार। आशा करता हूं कि उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। साथ ही सीएम देवेंद्र ने कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच जो तय हुआ है हम उसके मुताबिक ही आगे जा रहें हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories