अयोध्या. अयोध्या में राम मंदिर का 5 अगस्त को भूमि पूजन होना है। भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 200 मेहमान शामिल होंगे। भूमि पूजन के साथ राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। प्रशासन और राम जन्म भूमि न्यास ने भूमि पूजन की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। कहीं अयोध्या पीली नजर आ रही है तो कहीं गुलाबी। सिर्फ अयोध्या ही नहीं आस पास के गांव भी रामनाम में डूब गए हैं। पूरी शहर को 'पेंट माय सिटी' अभियान के साथ पेंट किया जा रहा है। आईए देखते हैं राम जन्म भूमि से पहले कैसी दिख रही है राम जन्म भूमि...
अयोध्या को पीले रंग से रंगा जा रहा है। पूरे शहर में सड़क के दोनों तरफ के मकानों को पेंट किया जा रहा है। वहीं, दुकानों में भी रंगत लौट आई है।
210
अयोध्या में जगह जगह पर भगवान राम और उनसे जुड़ीं या अन्य देवी देवताओं की पेंटिंग बनाई जा रही हैं।
310
अवध यूनिवर्सिटी के फाइल आर्ट की 70 छात्राएं अयोध्या को सजाने में अपना सहयोग दे रही हैं। ये छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोली चंदन तिलक लगाकार स्वागत करेंगी।
410
अयोध्या में 25 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 4 अगस्त से रामचरित मानस का पाठ शुरू होगा।
510
इसके अलावा मंदिर निर्माण के लिए मध्यप्रदेश, हिमाचल, असम, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और बंगाल समेत अन्य राज्यों से 51 नदियों का जल लाया जा रहा है। इसके अलावा डाक के माध्यम से देश के तीर्थ स्थलों से मिट्टी भी लाई जा रही है। (भूमि पूजन के प्रसाद के लिए लड्डू भी बनाए जाने लगे हैं।)
610
7 जोन में बंटा अयोध्या
किसी भी खतरे के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूरे शहर को 7 जोन में बांटा गया है। इसी के तहत सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा होटलों में ठहरे लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
710
पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर भूमि पूजन स्थल से 1 किमी दूर उतरेगा। यहां से उनके मंदिर तक जाने के लिए दो रास्ते चुने गए हैं। सुपर सेफ्टी जोन के तहत रास्तों पर एसपीजी की निगरानी रहेगी।
810
अयोध्या को सजाने का काम भी तेजी से चल रहा है। सरयू घाट, राम की पौड़ी हर तरफ सजावत और पेंटिंग्स का काम चल रहा है। सरयू घाट और राम की पौड़ी तो रात में गुलाबी और पीले रंग में चमक रही है।
910
बताया जा रहा है कि इस पल को ऐतिहासिक बनाने के लिए 3 से 5 अगस्त तक दीपोत्सव मनाने की भी तैयारी चल रही है। इसके तहत अयोध्या में तटों पर दीप जलाए जलाएंगे।
1010
पूरी अयोध्या की पुताई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। बताया जा रहा है कि 2-3 दिन में पूरी अयोध्या एक रंग में नजर आने लगेगी। सरयू घाट को भी लाइटों से सजाया गया है। रात के समय होने वाली आरती के वक्त घाट अद्भुत नजर आ रहा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.