अयोध्या : 10 लाख रु के फूलों से होगा रामलला का श्रृंगार; गर्भगृह के लिए थाईलैंड से मंगाए गए ये खास फ्लावर

Published : Aug 02, 2020, 01:39 PM ISTUpdated : Aug 02, 2020, 01:51 PM IST

अयोध्या. 5 अगस्त को अयोध्या में राममंदिर का भूमि पूजन होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत करीब 200 मेहमान इसमें शामिल होंगे। अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पूरे शहर और आसपास के इलाकों को पीले रंग से पेंट कर दिया गया है। इतना ही नहीं दीवारों, खंभों पर भगवान राम की पेंटिंग बनाई गई है। भूमि पूजन के लिए करीब 10 लाख रुपए के फूलों का आर्डर दिया गया है। इनसे ही रामलला का श्रृंगार किया जाएगा। इतना ही नहीं गर्भगृह को सजाने के लिए थाईलैंड से विशेष ऑर्किड  के फूलों को मंगाया गया है।

PREV
19
अयोध्या : 10 लाख रु के फूलों से होगा रामलला का श्रृंगार; गर्भगृह के लिए थाईलैंड से मंगाए गए ये खास फ्लावर

अयोध्या की न्यू साकेत फ्लावर डेकोरेशन कंपनी को डेकोरेशन का काम मिला है। कंपनी के पास फूलों से सजावट और रंगोली बनाने का जिम्मा है। कंपनी के ऑनर अमरनाथ मांझी ने एशियानेट हिंदी से खास बातचीत में बताया कि भूमि पूजन के लिए लिए करीब 10 रुपए के फूलों को मंगाया गया है। 

29

उन्होंने बताया कि गेंदा, गुलाब, चमेली, गुलदावरी, रातरानी के फूल मंगाए जा रहे हैं। ये फूल दिल्ली, कोलकाता, बंगलौर, लखनऊ, वाराणसी से मंगाए जा रहे हैं। कुछ फूल पहुंच भी गए हैं। माला बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। 

39

इसके अलावा थाईलैंड से खास ऑर्किड के फूल मंगाए जाएंगे। एक फूल की कीमत करीब 40 रुपए है। ये फूल गर्भगृह सजाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। इसके लिए 1 लाख रुपयों के फूल मंगाए जाएंगे। (फाइल फोटो- ऑर्किड फूल)

49

अमरनाथ ने बताया, शहर के तकरीबन 30 सेलेक्टेड स्थानों पर रंगोली बनाई जाएगी। रंगोली की सजावट के लिए मिट्टी के 8 हजार मटकों का इस्तेमाल किया जाएगा। (फोटो- अमरनाथ)

59

इसके अलावा अयोध्या में सवा 2 लाख दीये जलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अवध विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें दीयों के स्टैंड लगाने का काम मिला है। 

69

ये स्टैंड घाटों पर लगाए जाएंगे। इनमें दीप जलाए जाएंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से दिवाली पर अयोध्या में दीये जलाए जाते हैं।

79

अयोध्या में 150 परिवार फूल-मालाओं का काम करते हैं। अयोध्या के सभी मंदिरों में यहां स्थित फूल वाली गली से ही जाते हैं। इन परिवारों को उम्मीद है कि राम मंदिर बनने के बाद उनके भी अच्छे दिन आ जाएंगे।
 

89

इसके अलावा अयोध्या को पीले रंग से रंगा जा रहा है। पूरे शहर में सड़क के दोनों तरफ के मकानों को पेंट किया जा रहा है। वहीं, दुकानों में भी रंगत लौट आई है।

99

अयोध्या में जगह जगह पर भगवान राम और उनसे जुड़ीं या अन्य देवी देवताओं की पेंटिंग बनाई जा रही हैं। अवध यूनिवर्सिटी के फाइल आर्ट की 70 छात्राएं अयोध्या को सजाने में अपना सहयोग दे रही हैं। ये छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोली चंदन तिलक लगाकार स्वागत करेंगी। 
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories