कोरोना से बचने के लिए रोज पीता था 5 लीटर पानी, पड़ गया महंगा, होना पड़ा ICU में भर्ती

Published : Dec 30, 2020, 04:18 PM IST

लंदन. डॉक्टर से लेकर बड़े बूढ़े तक सभी बीमारियों से दूर रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देती है। लेकिन अति किसी भी चीज की बुरी होती है। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड में देखने को मिला। यहां एक शख्स के ज्यादा पानी पीने के चलते उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। शख्स ने खुद कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पी रहा था। 

PREV
15
कोरोना से बचने के लिए रोज पीता था 5 लीटर पानी, पड़ गया महंगा, होना पड़ा ICU में भर्ती

दरअसल, इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में रहने वाले सिविल सर्वेंट ल्यूक विलियमसन के साथ ऐसा ही हुआ। वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। ब्रिटेन में लगे लॉकडाउन के वक्त ल्यूक को लगा कि वे कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। उन्हें ऐसा लगता था कि अगर वे ज्यादा से ज्यादा पानी पीएंगे तो ठीक हो जाएंगे। 
 

25

आम तौर पर डॉक्टर सामान्य इंसान को एक दिन में दो लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन ल्यूक हर रोज 4-5 लीटर पानी पीते थे। इस वजह से उनके शरीर में सोडियम का स्तर खतरनाक तरीके से कम हो गया था। एक दिन वे लड़खड़ा कर गिर पड़े। 

35

ल्यूक उस वक्त बाथरूम में नहाने गए थे। तभी वे गिर गए। लेकिन लॉकडाउन के चलते पड़ोसी भी मदद के लिए आगे नहीं आ सके। जब एंबुलेंस आई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 
 

45

डॉक्टर ने ल्यूक की पत्नी को बताया कि उनकी यह हालत ज्यादा पानी पीने से हुई है। उनका सॉल्ट लेवल बहुत कम हो चुका था। इसके बाद उन्हे 2-3 आईसीयू में रखा गया। 
 

55

ल्यूक वेंटिलेटर पर भी रहे। उन्होंने ठीक होने के बाद अस्पताल के स्टाफ की तारीफ की। उन्होंने बताया कि अब वे अपने हेल्थ पर फोकस कर रहे हैं। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories