बजट : जानिए रुपया कहां से आता है और कहां जाता है, प्रमुख मंत्रालयों को कितना रुपया दिया गया

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश किया। इनकम टैक्स के लिए बजट में कहा गया कि 5 लाख रुपए से 7.5 लाख की आय पर 20% की बजाय 10% टैक्स लगेगा। 7.5 लाख से 10 लाख तक आय पर 20% की बजाय 15% टैक्स लगेगा। 10 लाख से 12.5 लाख तक की आय पर 30% की बजाय 20% टैक्स। 12.5 लाख से 15 लाख की आय पर 30% की बजाय 25% टैक्स लगेगा। 15 लाख से ऊपर आमदनी वाले को 30 फीसदी टैक्स देना होगा। लेकिन यह लाभ लेने के लिए शर्त रखी गई है।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2020 2:23 PM IST / Updated: Feb 01 2020, 08:12 PM IST

14
बजट : जानिए रुपया कहां से आता है और कहां जाता है, प्रमुख मंत्रालयों को कितना रुपया दिया गया
टैक्स स्लैब में शर्त क्या है? : सरकार ने टैक्स स्लैब में नया बदलाव किया है। यानी सरकार का नया स्लैब वैकल्पिक है। अगर किसी टैक्स पेयर को इसका लाभ लेना है तो उसे उन छूट को छोड़ना होगा, जो अभी तक मिलती आई हैं। यानी अगर आप पहले बीमा, निवेश, घर का किराया, बच्चों की स्कूल फीस जैसी कुल 70 मुद्दे पर फायदा ले रहे हैं तो उसे छोड़ना होगा, तभी नए स्लैब के हिसाब से टैक्स में छूट मिलेगी। अगर वह लाभ लेते हैं तो पुराने टैक्स स्लैब के हिसाब से ही टैक्स भरना होगा।
24
बजट में बताया गया, रुपया जाता है?
34
बजट में बताया गया, रुपया आता कहां से है?
44
प्रमुख मंत्रालयों का बजट प्रावधान 2020-21 : बजट में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय 50040 करोड़, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 67112 करोड़, रेल मंत्रालय 72216 करोड़, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 91823 करोड़, मानव संसाधन विकाल मंत्रालय 99312 करोड़, ग्रामीण विकास मंत्रालय 122398 करोड़, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय 124535 करोड़, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय 142762 करोड़, गृह मंत्रालय 167250 करोड़, रक्षा मंत्रालय 471378 करोड़ दिया गया है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos