Corona :24 घंटे में 10667 नए केस आए, 380 की मौत; लेकिन 18 राज्यों से आई दिल खुश करने वाली खबर

Published : Jun 16, 2020, 11:14 AM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले 3.43 लाख तक पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 10,667 नए केस आए हैं। हालांकि, पिछले 2 दिनों की तुलना में केसों में कमी दर्ज हुई है। सोमवार को 11502 नए केस सामने आए थे। भारत में कोरोना से अब तक 9,900 लोगों की मौत हुई है। 380 लोगों ने पिछले 24 घंटे में अपनी जान गंवाई है। हालांकि, भारत के 18 राज्यों से राहत देने वाली खबर आ रही है। 

PREV
16
Corona :24 घंटे में 10667 नए केस आए, 380 की मौत; लेकिन 18 राज्यों से आई दिल खुश करने वाली खबर

कोरोना की मार झेल रहे भारत में कुछ अच्छे संकेत मिल रहे हैं। भारत में अब तक 1.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1.53 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। 

26

भारत में 18 राज्यों से आ रही अच्छी खबर
भारत में 18 राज्य ऐसे हैं, जहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा है। हालांकि, इसके बावजूद कुछ राज्यों में लगातार बड़ी संख्या में मिल रहे केसों ने चिंता बढ़ा रखी है। 
 

36

भारत में महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। इसके बावजूद इन राज्यों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा है। 

46

बंगाल, हरियाणा, केरल, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, गोवा, लद्दाख, मणिपुर, पुड्डुचेरी में एक्टिव केस ठीक होने वाले मरीजों की संख्या से ज्यादा हैं। 
 

56

भारत में रिकवरी रेट बढ़ रहा
भारत में अब तक 1.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यानी भारत में अब रिकवरी रेट 52.4% पहुंच गए हैं। भारत में अब हर 100 मरीजों में 52.4 ठीक हो रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा रिकवरी रेट राजस्थान में है। यहां अब तक 75.38 मरीज ठीक हो चुके हैं।
 

66

भारत में मृत्यु दर
महामारी से देश में  9,900 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में मृत्यु दर 2.8% है। यानी कोरोना के 100 मरीजों में 2.8 लोगों की मौत हो रही है। महाराष्ट्र में यह 6.9% है। तमिलनाडु में यह सिर्फ 1.03% है। दिल्ली में मृत्यु दर 3.2% है। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories