Published : May 01, 2020, 01:22 PM ISTUpdated : May 03, 2020, 01:37 PM IST
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के 34863 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने दो हफ्तों के लिए यानी 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने ग्रीन जोन और ऑरेंज जॉन में तमाम प्रकार के प्रतिबंधों को खत्म करके ढिलाई दे दी है। हालांकि, पूरे देश में रेल, एयर, मेट्रो सेवा और एक राज्य से दूसरे में आवागमन बंद रहेगा। वहीं, स्कूल, कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट भी नहीं चलेंगे। इसके साथ ही धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे। मॉल भी बंद रहेंगे। आईए जानते हैं कि केंद्र सरकार ने किन जिलों को ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में बांटा है और 4 मई से कहां क्या छूट मिलेगी।
130 जिले रेड जोन में : कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार ने भारत के जिलों में तीन भाग हॉटस्पॉट (रेड जोन), नॉन-हॉटस्पॉट (ऑरेंज जोन) और ग्रीन जोन में बांटा है। भारत सरकार ने 319 जिलों को ग्रीन, 284 को ऑरेंज और 130 जिलों को रेड जोन में रखा है। अब किसी भी जिले में अगर 21 दिनों तक कोई केस नहीं आता तो उसे ग्रीन जोन में रखा जाता है। पहले 28 दिन तक केस देखने होते थे।
227
ग्रीन जोन में मिलेंगी ये छूट: जो सर्विस पहले से मिल रही हैं वे जारी रहेंगी। कुछ गतिविधियों को छोड़कर सब तरह की गतिविधियों को छूट रहेंगी। यहां फैक्ट्रियां, दुकानें खुल सकेंगी। यहां 50% बसे 50% सवारी के साथ चल सकेंगी। बाइक पर दो लोग बैठ सकेंगे। हालांकि, बसें सिर्फ ग्रीन जोन से ग्रीन जोन तक ही रहेंगी। ग्रीन जोन में शराब-पान की दुकानें खुल सकेंगी। हालांकि 6 फीट दूरी के नियम का पालन करना होगा। इसके अलावा एक बार में दुकान पर 5 लोग ही खड़े हो सकेंगे।
327
ऑरेंज जोन: टैक्सी चल सकेंगी। इसमें सिर्फ ड्राइवर के अतिरिक्त 2 सदस्य बैठ पाएंगे। वहीं, पर्सनल कार में ड्राइवर के अतिरिक्त दो लोग बैठे सकेंगे। जो सर्विस पहले से मिल रही हैं वे जारी रहेंगी।
427
रेड जोन: इस बार रेड जोन में भी कुछ छूटें भी दी गई हैं। यहां मीडिया क्षेत्र के लोग आ सकेंगे। इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज, आईटी क्षेत्र के लोगों की छूट। कमर्शियल संस्थानों में छूट। इसके अलावा प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनियों के दफ्तर खुल सकेंगे। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। यहां क्लीनिक समेत सभी मेडिकल सुविधाएं मिल सकेंगी।
527
क्लस्टर हॉटस्पॉट क्या होता है? : सामान्य रूप से जिन जगहों पर 10 से अधिक मामले पाए जाते हैं, उन्हें क्लस्टर कहते हैं। जिस जगह ऐसे कई क्लस्टर होते हैं, उसे हम हॉटस्पॉट कहते हैं।
627
ये मैप भारत में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के आधार पर बनाया गया है।
727
4 मई से इन जगहों पर मिलेंगी छूटें
भारत सरकार ने 1 मई को कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट के 130 जिलों की लिस्ट जारी की। देश के 735 जिलों यानी 319 जिलों में कोरोना का कोई संक्रमण नहीं है। 284 कुछ संक्रमण वाले नॉन-हॉटस्पॉट जिले हैं। रेड जोन को छोड़कर ग्रीन और ऑरेंज जोन में छूटें मिलेंगी।
827
रेड जोन में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के जिले
आंध-बिहार के 5-5 जिले, छत्तीसगढ़ में 1, दिल्ली के 11, गुजरात के 9, हरियाणा- 2, जम्मू-कश्मीर में 4, झारखंड में 1, कर्नाटक- 3 केरल- 2, मध्यप्रदेश में 9, महाराष्ट्र में 14, ओडिशा में 3, पंजाब में 3, राजस्थान में 8, उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश में 19, उत्तराखंड में 1, तमिलनाडु 12, तेलंगाना में 6, प बंगाल में 10 जिले रेड जोन में हैं।
927
आंध्र प्रदेश में हॉटस्पॉट (रेड जोन) कुरनूल, गुंटूर, नेल्लोर, कृष्णा, चित्तूर हैं।
1027
बिहार में मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया।
1127
चंडीगढ़ में चंडीगंढ़ और छत्तीसगढ़ में रायपुर रेड जोन में है।
1227
गुजरात हॉटस्पॉट (रेड जोन) अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधी नगर, आनंद, बनासकांठा, अरावली, पंचमहल
1327
हरियाणा हॉटस्पॉट (रेड जोन) सोनीपत, फरीदाबाद
1427
जम्मू और कश्मीर हॉटस्पॉट (रेड जोन) बांदीपोरा, शोपियां, अनंतनाग और श्रीनगर
1527
झारखंड में सिर्फ रांची रेड जोन है।
1627
कर्नाटक हॉटस्पॉट (रेड जोन) बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, मैसूरु
1727
केरल
केरल हॉटस्पॉट (रेड जोन)- कन्नूर, कोट्यम
1827
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश हॉटस्पॉट (रेड जोन) इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, ईस्ट निमाड़, बड़वानी, देवास और ग्वालियर
1927
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र हॉटस्पॉट (रेड जोन)मुंबई, पुणे, ठाणे, नाशिक, पालघर, नागपुर, सोलापुर, यावतमल, औरंगाबाद, सतारा, धुले, अकोला, जलगांव, मुंबई उपनगरीय
उत्तर प्रदेश के ये जिले रेड जोन में
आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद ,फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा, बरेली।
2627
उत्तराखंड
उत्तराखंड हॉटस्पॉट (रेड जोन) हरिद्वार है।
2727
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल हॉटस्पॉट (रेड जोन) कोलकाता, हावड़ा, पूरब मिदनापुर, 24 परगना उत्तर, 24 परगना दक्षिण, मिदनापुर पश्चिम, दार्जलिंग, जलपाईगुड़ी,
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.