Published : Feb 13, 2020, 09:56 AM ISTUpdated : Feb 13, 2020, 09:57 AM IST
नई दिल्ली. दिल्ली के भजनपुरा में घर के अंदर मां-पिता और तीन बच्चों का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। कल तक इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सभी को धारदार हथियार से काटा गया था। सभी के गर्दन और शरीर के दूसरे हिस्सों पर कटे के निशान थे। पुलिस को शक है कि शव 7 दिन से घर के अंदर सड़ रहे थे। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शवों की पहचान शंभू, सुनीता और शिवम (17), सचिन (14) और कोमल (12) के रूप में हुई है।
26
घर में नहीं हुई लूटपाट : पुलिस के मुताबिक, किसी ने अपनी दुश्मनी निकाली है, क्योंकि वारदात में घर के अंदर लूटपाट नहीं की गई है।
36
पुलिस के मुताबिक, बुधवार करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि एक मकान के अंदर से बदबू आ रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का मेन गेट बाहर से लॉक था। पीछे का दरवाजा अंदर से लॉक था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंची। अंदर पांच लोगों के सड़े-गले शव पड़े थे।
46
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक बैटरी वाला रिक्शा चलाता था। शंभू अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ भजनपुरा में किराए के मकान में रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि चार से पांच दिन तक घर का दरवाजा बंद था।
56
लोगों को लगा कि घर के लोग कहीं गए हुए हैं। लेकिन जब घर से बदबू आने लगी तो शक हुआ। दरवाजा बंद था इसलिए अंदर जाकर देखा भी नहीं जा सकता था, इसलिए लोगों ने पुलिस को ही फोन कर दिया।
66
क्या यह एक और बुराड़ी है? : साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में एक घर में 11 लाशें मिली थीं। पड़ताल में पाया गया कि इन 11 लोगों ने आत्महत्या की थी। घर के लोगों ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर ऐसा कमद उठाया था। भजनपुरा में भी पुलिस को शक है कि कहीं यह बुराड़ी जैसा ही मामला तो नहीं है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.