Published : Jan 28, 2021, 04:06 PM ISTUpdated : Jan 28, 2021, 04:11 PM IST
नई दिल्ली. दिल्ली वाकई दिलवालो की है! इसने फिर से यह साबित कर दिया। दिल्ली और पिंक सिटी जयपुर को वर्ल्ड के 25 मोस्ट फेवरिट डेस्टिनेशन में जगह मिली है। इस लिस्ट में 15वं नंबर दिल्ली है, तो 24वें नंबर पर जयपुर। यह लिस्ट 'ट्रिप एडवाइजर' ने 'ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड 2021' घोषित करते हुए जारी की। ये वो शहर हैं, जो दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकषित करते हैं। पहले नंबर पर इंडोनेशिया का बाली है। अभी तक लंदन फेवरिट-1 डेस्टिनेशन था। लेकिन बाली ने उसे पीछे धकेल दिया। खूबसूरत बीच और हरियाली से समृद्ध बाली पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है। यह अलग बात है कि उभरते हुए डेस्टिनेशन की लिस्ट में भारत के किसी भी शहर को जगह नहीं मिली। इस कैटेगरी में उत्तरी अमेरिका के शहर मार्टिनिक को टॉप पोजिशन मिली है।
'ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड 2021' के तहत ऐसे पर्यटन स्थलों को सर्वे के बाद शामिल किया जाता है, जहां देखने लायक जगहें हों। चाहे वो प्राकृतिक हों या ऐतहासिक। वहीं, पर्यटकों के ठहरने-खाने आदि की सुविधाओं को भी देखा जाता है। पहली तस्वीर इंडोनेशिया के बाली की है। यह नंबर-1 पोजिशन पर है। टॉप-25 में दिल्ली को 15वां, जबकि राजस्थान की राजधानी जयपुर को 24वां स्थान मिला है।
बता दें कि 'ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड 2021' के लिए 1 दिसंबर 2019 से 20 नवंबर 2020 तक पर्यटकों की ओर से दुनियाभर के होटल, रेस्तरां और स्थलों को रेटिंग दी गई थी। (तस्वीरें साभार-tripadvisor.com)
27
'ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड 2021' में दूसरी पोजिशन पर अब लंदन शहर है। बाली ने इसे पीछे छोड़ दिया है।
37
'ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड 2021' की लिस्ट में तीसरे नंबर पर दुबई है। दुबई पर्यटकों के लिहाज से बेहद शानदार जगह मानी जाती है।
47
'ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड 2021' ने टॉप-25 में चौथे स्थान पर इटली की राजधानी रोम को जगह दी है। यह एक ऐतहासिक शहर है।
57
'ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड 2021' की लिस्टा में पांचवें स्थान पर फ्रांस की राजधानी पेरिस को जगह मिली है।
'ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड 2021' के तहत एशिया की टॉप-25 डेस्टिनेशन लिस्ट भी जारी की गई है। इसमें दिल्ली (7), जयपुर (8), गोवा (18) और उदयपुर को 19वीं पोजिशन मिली है। उदयपुर को ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन लिस्ट में भी शामिल किया गया है।
(तस्वीरें गोवा की)
77
नेशनल पार्क की कैटेगरी..
'ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड 2021' में नेशनल पार्क कैटेगरी भी होती है। इसमें पहले नंबर पर तंजानिया के सेरेंगेटी नेशनल पार्क को पहला, जबकि भारत के जिम कॉर्बेट को दूसरा स्थान मिला है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क को 13वां स्थान मिला है। दक्षिण अफ्रीका का क्रूगर नेशनल पार्क पांचवें स्थान पर है। (तस्वीर-जिम कॉर्बेट)
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.