ट्रम्प की बेटी इवांका ने ताजमहल के सामने सेल्फी ली, देखें, पत्नी के हाथों में हाथ डालकर कैसे घूमे ट्रम्प

लखनऊ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय दौरे पर भारत में हैं। पहले अहमदाबाद पहुंचे। वहां रोड शो किया फिर मोटेरा स्टेडियम में करीब 25 मिनट की स्पीच दी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रम्प और बेटी इवांका ट्रम्प भी थे। आगरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह ताजमहल पहुंचे और वहां पर गाइड नितिन सिंह रिंकू ने उन्हें ताजमहल घुमाया और उसकी जानकारी दी। ट्रम्प की बेटी इवांका ने भी जेरेड कुश्नर के साथ ताज का दीदार किया। इवांका ताज की खूबसूरती पर फिदा हो गईं। ताज को देखकर वह इतनी भावुक हुईं कि उन्होंने ट्रम्प से पहले ही ताज के सामने की फोटो ट्वीट कर लिखा, ताजमहल की भव्यता और सुंदरता न भूलने वाली है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2020 1:11 PM IST / Updated: Feb 25 2020, 12:15 PM IST

122
ट्रम्प की बेटी इवांका ने ताजमहल के सामने सेल्फी ली, देखें, पत्नी के हाथों में हाथ डालकर कैसे घूमे ट्रम्प
ताजमहल के सामने ट्रम्प ने पत्नी मेलानिया के साथ फोटो खिंचवाई।
222
ट्रम्प ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के कैंपस में करीब डेढ़ किलोमीटर तक का वॉक किया।
322
डोनाल्ड ट्रम्प के आने से पहले ही सुरक्षा के दृष्टि से ताजमहल को किले में तब्दील कर दिया गया था।
422
विजिटर बुक में ट्रम्प ने लिखा- इमारत समय से परे है। यह भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है।
522
पत्नी मेलानिया के हाथ में हाथ डालकर ट्रम्प ने ताजमहल का दीदार किया।
622
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पत्नी के साथ करीब आधे घंटे तक ताज का दीदार किया।
722
ट्रम्प डायन बेंच के सामने फोटो खिंचवाई। लेकिन उसपर नहीं बैठे।
822
गाइड नितिन सिंह रिंकू ने ट्रम्प को ताजमहल के बारे में पूरी जानकारी दी।
922
डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ।
1022
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी पत्नी के साथ ताज कैंपस का चक्कर लगाया।
1122
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पत्नी के साथ फोटो खिंचवाई।
1222
डोनाल्ड ट्रम्प ने लिखा, इमारत समय से परे है। यह भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है।
1322
ताजमहल के सामने ट्रम्प।
1422
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर शाम 4:15 बजे ट्रम्प का विमान उतरा। इसके बाद ट्रम्प ताजमहल पहुंचे।
1522
ट्रम्प और मेलानिया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
1622
पिता के साथ बेटी इवांका ट्रम्प भी ताज का दीदार करने पहुंची।
1722
ताजमहल के सामने इवांका ट्रम्प अपने पति जेरेड कुश्नर के साथ।
1822
इवांका अपने पिता और मां के साथ नहीं थी। बल्कि वह पति के साथ ताज का दीदार कर रही थी।
1922
इंवाका को ताजमहल के बारे में बताती हुई।
2022
डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प ने ताजमहल के सामने सेल्फी क्लिक की।
2122
ताजमहल के दीदार के बाद इवांका ट्रम्प ने यह तस्वीर ट्वीट कर कहा- बहुत ही शानदार अनुभव रहा।
2222
डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। हालांकि डोनाल्ड ट्रम्प इस बेंच पर नहीं बैठे।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos