Published : Feb 24, 2020, 06:41 PM ISTUpdated : Feb 25, 2020, 12:15 PM IST
लखनऊ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय दौरे पर भारत में हैं। पहले अहमदाबाद पहुंचे। वहां रोड शो किया फिर मोटेरा स्टेडियम में करीब 25 मिनट की स्पीच दी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रम्प और बेटी इवांका ट्रम्प भी थे। आगरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह ताजमहल पहुंचे और वहां पर गाइड नितिन सिंह रिंकू ने उन्हें ताजमहल घुमाया और उसकी जानकारी दी। ट्रम्प की बेटी इवांका ने भी जेरेड कुश्नर के साथ ताज का दीदार किया। इवांका ताज की खूबसूरती पर फिदा हो गईं। ताज को देखकर वह इतनी भावुक हुईं कि उन्होंने ट्रम्प से पहले ही ताज के सामने की फोटो ट्वीट कर लिखा, ताजमहल की भव्यता और सुंदरता न भूलने वाली है।