मुस्लिम समाज ने मनाया ईद उल अजहा, मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, देखें जम्मू से चेन्नई तक की 10 खास तस्वीरें

Published : Jul 10, 2022, 03:30 PM IST

नई दिल्ली। देशभर में रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ ईद उल अजहा मनाया। लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा दिया और गले लगकर एक-दूसरे को ईद मुबारक कहा। इस मौके पर देशभर के मस्जिदों में रौनक दिखी। आगरा के ताजमहल को ईद की नमाज अदा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। ईद-उल-अजहा को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। देखें 10 खास तस्वीरें... 

PREV
110
मुस्लिम समाज ने मनाया ईद उल अजहा, मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, देखें जम्मू से चेन्नई तक की 10 खास तस्वीरें

बेंगलुरु के मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में मुस्लिम श्रद्धालु जुटे। ईदगाह मैदान में नमाज अदा करने के लिए खास व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस की तैनाती भी थी।
 

210

आगरा के ताजमहल को ईद की नमाज अदा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। रविवार को यहां प्रवेश मुफ्त था। ताजमहल परिसर में हजारों लोगों ने नमाज अदा किया।
 

310

यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की है। एक मैदान में हजारों की संख्या में मुस्लिम श्रद्धालु जुटे और नमाज अदा किया। 
 

410

ईद उल अजहा के अवसर पर प्रयागराज के जामा मस्जिद शाह वसीउल्लाह में मुस्लिम श्रद्धालुओं ने नमाज अदा किया। 
 

510

भोपाल के मोती मस्जिद में ईद उल अजहा का नमाज अदा करने के लिए हजारों मुस्लिम श्रद्धालु जुटे। सुबह से ही मस्जिद में रौनक दिख रही थी। 
 

610

पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद में ईद उल अजहा के अवसर पर हजारों मुस्लिम श्रद्धालु जुटे। यह त्योहार ईश्वर की आज्ञा मानने के लिए बलिदान की भावना को याद कराता है। 

710

जम्मू में ईद उल अजहा के अवसर पर ईदगाह में मुस्लिम श्रद्धालुओं ने नमाज अदा किया। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 
 

810

सैकड़ों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने ईद उल अजहा के अवसर पर मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर नमाज अदा किया।
 

910

मुस्लिम श्रद्धालुओं ने ईद उल अजहा के अवसर पर चेन्नई की ट्रिप्लिकेन बड़ी मस्जिद में नमाज अदा किया। मस्जिद में सुबह से ही रौनक दिख रही थी।

1010

अमृतसर में जामा मस्जिद में ईद उल अजहा के अवसर पर नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और बधाई दी।
 

Recommended Stories