सब कुछ बंद, सब कुछ ठप, पहली बार जब जनता ने खुद लगाया कर्फ्यू...तस्वीरों में देखिए देश का हाल

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज यानी रविवार सुबह 7 बजे से देश भर में जनता कर्फ्यू लागू हो गया है। इस दौरान लोग रात 9 बजे तक अपने घरों में ही रहेंगे और शाम 5 बजे अपने घरों की बालकनी पर एकत्र होकर शंख, थाली और घंटी बजाएंगे। ताकि कोरोना वायरस (COVID-19) से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों को शुक्रिया अदा किया जा सके। दरअसल, प्रधानमंत्री ने रविवार को रात 8 बजे देश के नाम संबोधन कार्यक्रम में लोगों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी। इस अपील को सफल बनाने के लिए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी कि तो अधिकांश जगहों पर लोगों ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए खुद ही मौर्चा संभाल लिया। जनता कर्फ्यू के बीच तस्वीरों में देखिए देश के हालात...

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2020 8:10 AM IST

118
सब कुछ बंद, सब कुछ ठप, पहली बार जब जनता ने खुद लगाया कर्फ्यू...तस्वीरों में देखिए देश का हाल
जनता कर्फ्यू के कारण हर ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। इसी क्रम में एक रेलवे स्टेशन की यह तस्वीर जहां कोरोना के कारण लोग अपने घरों में हैं।
218
कोरोना के कारण सभी जगहों को लगभग लॉकडाउन कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने पर्यटन स्थलों को पर भी रोक लगा दी है। जनता कर्फ्यू के दिन एक भी शख्स नजर नहीं आया।
318
जनता कर्फ्यू के कारण सड़कें सुनी पड़ी हुई है। लोग कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अपने घरों में हैं। जिसके कारण दिल्ली के मुख्य बाजार की सबसे व्यस्त रहने वाली यह सड़क रेगिस्तान के रूप में दिखाई दे रही है।
418
जनता कर्फ्यू के कारण गोवा के चर्च में आज लोगों से न आने की अपील की गई है।
518
जनता कर्फ्यू का असर है कि हर ओर सन्नाटा परा हुआ दिखाई दे रहा है। अन्यथा दिल्ली का यह जामा मस्जिद लोगों की भीड़ से खचाखच भरा होता था।
618
जनता कर्फ्यू के कारण रेलवे ने आज कहीं भी ट्रेन न चलाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद स्टेशन पर पसरा सन्नाटा।
718
मुंबई की लोकल ट्रेनें आम यात्रियों से खचाखच भरी होती थी। लेकिन जनता कर्फ्यू के कारण यहां भी सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया।
818
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लोगों ने जनता कर्फ्यू लगाया है। यानी कि सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक घर से न निकलने का निर्णय लिया है। जिसके बाद सभी सड़कें, दुकानें आदि बंद है। इसी क्रम में एक दुकाने के बाहर आराम फरमाता हुआ शख्स।
918
जनता कर्फ्यू लागू होने के बाद लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं, पुलिस लोगों से लगातार अपील भी कर रही है कि वह अपने घरों में ही रहे हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस बाहर निकल रहे लोगों को गुलाब का फूल देकर जागरूक कर रही है और घरों में रहने की अपील भी कर रही है।
1018
लोगों के खचाखच भीड़ से भरे रहने वाली महाराष्ट्र के नागपुर की यह सड़क रेगिस्तान बन गई है। हालांकि, भारत में यह पहली बार हो रहा है जब जनता ने खुद पर कर्फ्यू लगाया है।
1118
केरल के एक समुंद्र के किनारे की यह तस्वीर जनता कर्फ्यू के बाद के हालात को बयां कर रही है। जनता कर्फ्यू लगने के बाद लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
1218
सिक्किम की यह तस्वीर साफ-साफ बयां कर रही है कि कोरोना के खिलाफ शुरू हुई इस लड़ाई में सब साथ हैं। एक दूसरे से दूर रहकर ही इस बीमारी को हराया जा सकता है।
1318
दिल्ली की सड़कों पर पसरा सन्नाटा यह साफ-साफ बता रहा कि कोरोना वायरस को हराने के लिए जनता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। गौरतलब है कि भारत के 22 राज्यों में संक्रमित मरीजों की संख्या 342 तक पहुंच गई है। वहीं 24 घंटे के भीतर कोरोना की वजह से 2 मौतें भी हो चुकी है जबकि अब तक कुल 6 लोगों ने जान गंवाई है।
1418
जनता कर्फ्यू का असर जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिला। जहां लोग प्रधानमंत्री की अपील के बाद घरों में हैं।
1518
जनता कर्फ्यू के कारण हर ओर सन्नाटा पसरा हुआ है।
1618
कोरोना वायरस के खिलाफ शुरू हुई लड़ाई में साथ देने के लिए लोग एक दूसरे के साथ खड़े हैं। जनता कर्फ्यू लागू होने के बाद लोग घरों में ही कैद है। जिसके बाद मुंबई के मरीन बीच की यह तस्वीर जहां एक दम से सन्नाटा पसरा हुआ है।
1718
दिल्ली की सड़कों पर हमेशा लोग ही लोग नजर आते थे। लेकिन जनता कर्फ्यू लागू होने के बाद लोग अपने घरों में किस कदर बैठे हैं यह खाली सड़के बयां कर रही हैं।
1818
कोरोना वायरस का असर देश भर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिस पर काबू पाने के लिए जनता कर्फ्यू एक जरूरी कदम है। इसकी महत्ता को समझते हुए लोगों ने अपने ही ऊपर कर्फ्यू लगाया है और घरों में कैद हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos