महाराष्ट्र में किसानों की 180 किमी लंबी रैली, नासिक से मुंबई के लिए पैदल निकले 21 जिलों के किसान

Published : Jan 24, 2021, 05:48 PM IST

नासिक, महाराष्ट्र. 26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले किसानों के ट्रैक्टर मार्च को समर्थन देने महाराष्ट्र के 21 जिलों के सैकड़ों किसान नासिक से मुंबई तक करीब 180 किमी लंबी रैली निकाल रहे है। मुंबई में इसके समापन पर महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल एनसीपी प्रमुख शरद पवार शामिल हो सकते हैं। मुंबई में एक सभा होगी। यह रैली शनिवार से रवाना हुई। बता दें किसान संसद में पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इन्हें अहितकारी बता रहे हैं। हालांकि सरकार का तर्क है कि ये कानून छोटे किसानों की माली हालत सुधार देंगे।

PREV
15
महाराष्ट्र में किसानों की 180 किमी लंबी रैली,  नासिक से मुंबई के लिए पैदल निकले 21 जिलों के किसान

बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार को चेताया है कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो नतीजे गंभीर होंगे। पवार ने कहा कि सरकार को किसानों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।

25

बता दें कि किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसान 26 नवंबर से प्रदर्शन करते आ रहे हैं। सरकार से कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
 

35

सरकार और किसान संगठनों के बीच 12 दौर की मीटिंग हो चुकी है। सरकार कानूनों को डेढ़ साल होल्ड पर रखने को भी तैयार है, लेकिन किसान कानूनों को रद्द करने पर अड़े हैं।
 

45

26 जनवरी को किसानों ने नई दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। हालांकि कृषि मंत्री ने कहा कि साल में 365 दिन हैं, इसलिए किसानों को गणतंत्र दिवस की गरिमा बनाई रखना चाहिए।

(सभी फोटो नासिक से मुंबई के लिए रवाना रैली के)

55

इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान आंदोलन के पीछे कोई अदृश्य शक्ति काम कर रही है, जो नहीं चाहती कि समस्या का समाधान निकले।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories