बिजनेस से लेकर पॉलिटिक्स तक बेस्ट है ये 10 Father-Child Duo, देखें किस तरह भारत को किया गौरवान्वित

नेशनल डेस्क : हमारे देश में कई ऐसे नौजवान हैं, जिन्होंने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए नाम पैसा, दौलत, शोहरत सब कमाया और कुछ ऐसे हैं जिन्होंने लीग से हटकर काम किया। लेकिन आज भी पिता और बच्चों की इस जोड़ी (father child duo) को पूरी दुनिया में जाना जाता है। आइए आज फादर्स डे (Father day's 2022) के मौके पर हम आपको मिलवाते हैं ऐसे ही 10 पिता और बच्चों की जोड़ी से जिन्होंने भारत को हर क्षेत्र में बुलंदियों पर पहुंचाया है और देश का नाम रोशन किया है...

Asianet News Hindi | Published : Jun 18, 2022 6:49 AM IST

110
बिजनेस से लेकर पॉलिटिक्स तक बेस्ट है ये 10 Father-Child Duo, देखें किस तरह भारत को किया गौरवान्वित

जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी
भारत के लिए जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का असीम योगदान रहा है। जवाहरलाल नेहरू अंग्रेजों से आजादी के लिए भारत के संघर्ष में एक प्रमुख व्यक्ति थे और बाद में स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। इंदिरा गांधी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए स्वतंत्र भारत की तीसरी प्रधानमंत्री बनीं और राजनीति की दुनिया दोनों पित-पुत्री समान रूप से लोकप्रिय नाम हैं। 

210

विक्रम साराभाई और मल्लिका साराभाई
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, विक्रम साराभाई और उनकी बेटी मल्लिका साराभाई भारत को गौरवान्वित करने वाली पिता-पुत्री की बेस्ट जोड़ी है। लेकिन मल्लिका ने अपने पिता के नक्शेकदम पर ना चलकर अपनी मां नक्शेकदम पर चला। पर पिता-पुत्री दोनों को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया है। एक को उच्च सम्मानित वैज्ञानिक के लिए और बेटी को शास्त्रीय नर्तक के रूप में।

310

शिव नाडर और रोशनी नाडर
रोशनी नाडर एचसीएल टेक्नोलॉजीज  के फाउंडर शिव नाडर की बेटी हैं। साल 2020 में हुरुन इंडिया और कोटक वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार वह भारत की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 54,850 करोड़ रुपये है। रोशनी शिव नाडर की एकलौती बेटी है।

410

प्रकाश पादुकोण और दीपिका पादुकोण
पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी, प्रकाश पादुकोण ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय थे और उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वहीं, उनकी बेटी दीपिका पादुकोण को कौन नहीं जानता। सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं उन्होंने हॉलीवुड में भी भारत को नाम रोशन किया है।
 

510

हरिवंश राय बच्चन और अमिताभ बच्चन
हरिवंश राय श्रीवास्तव 20 वीं शताब्दी के शुरुआती हिंदी साहित्य के नई कविता साहित्यिक आंदोलन के एक प्रसिद्ध भारतीय कवि थे। अमिताभ बच्चन भले ही सदी के महानायर हैं, लेकिन उन्हें अपने पिता की तरह ही हिंदी साहित्य की कमान विरासत में मिली है।
 

610

मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी
मुकेश धीरूभाई अंबानी भारतीय बिजनेस मैग्नेट, चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी भी पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

710

पंडित रविशंकर और अनुष्का शंकर
संगीत के दिग्गज और सितार वादक रविशंकर को अक्सर संगीत की दुनिया का गॉडफादर कहा जाता है और उन्होंने अपनी संगीत प्रतिभा बेटी अनुष्का शंकर को दी। पिता-पुत्री की इस जोड़ी ने दुनिया भर में यादगार प्रदर्शन किए हैं और भारतीय शास्त्रीय संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

810

लाला अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ
लाला अमरनाथ भारत के पहले टेस्ट मैच कप्तान हैं और अपने समय के भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी थे। लाला के दो बेटे सुरिंदर और मोहिंदर भारत के लिए खेलने गए। लाला और सुरिंदर ने अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाए। उनके बेटे मोहिंदर अमरनाथ लॉर्ड्स में ऐतिहासिक 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। उन्हें वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था।

910

मेजर ध्यानचंद और अशोक कुमार
ध्यानचंद भारतीय हॉकी के जादूगर थे। 1936 के बर्लिन ओलंपिक खेलों में, हिटलर तक ध्यानचंद के खेल से बहुत प्रभावित हुए थे और उन्हें जर्मनी से खेलने का न्योता तक दिया था। ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार भी एक बहुत अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने 1975 के विश्व कप फाइनल में कुआलालंपुर में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गोल दागकर टीम को जीत दिलाई थी।
 

1010

आर माधवन और वेदांत माधवन
आर माधवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टरों में से एक है। उन्होंने 'थ्री ईडियट्स', 'रहना है तेरे दिल में' जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। जबकि उनका बेटा वेदांत माधवन एक इंटरनेशनल तैराक हैं, जो अब ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। वेदांत ने इसी साल डेनिश ओपन में पुरुषों की 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos