ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 280 किलोमीटर दूर उपरबेडा में मुर्मू का घर है। यहां मतगणना शुरू होने से पहले ही लोग जश्न के मूड में थे। द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद ग्रामीण पूरे गांव में लड्डू बांटा गया। इसके लिए लगभग 20,000 लड्डू तैयार किए गए थे।
हार के बाद यशवंत सिन्हा ने लेटर लिखकर दी बधाई
द्रौपदी मुर्म की जीत के बाद रनरअप यशवंत सिन्हा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी है। उन्होंने लिखा...मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय उम्मीद करता है-कि भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें।