नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हैं भावना कांत
बिहार के बऊर गांव की रहने वाली भावना कांत ने परेड में शामिल होने का गौरव पाकर खुशी जाहिर की। उनके पिता इंजीनियर हैं, जो कि रिफाइनरी टाउनशिप में कार्य करते हैं। अगर भावना की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने बरौनी रिफाइरी डीएवी पब्लिक स्कूल से की है। आगे की पढ़ाई के लिए वह बेंगलुरू चली गई। जहां पर उन्होंने बीएमएस कॉलेज से इंजीनियरिंग की। वर्ष 1992 को को भावना का जन्म हुआ। इस वक्त उनकी आयु 28 साल की है। पिछले साल उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया था।