नई दिल्ली. शनिवार की शाम को दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन हुआ। लोग अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि दिल्ली से ही एक और बुरी खबर सामने आ गई। बीजेपी से दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार को निधन हो गया। बताया जा रहा कि वे बीमार थे। मांगे राम विधायक और वरिष्ठ संघ सहयोगी भी रह चुके हैं।
23
अंतिम दर्शन के लिए मांगे राम के पार्थिव शरीर को उनके अशोक विहार स्थित निवास पर रखा गया था। इसके बाद दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर उन्हें 12.00 से 1.00 बजे तक श्रद्धांजलि दी गई। मांगे राम ने अपने शरीर को दान करने का संकल्प लिया था। इसलिए उनके पार्थिव शरीर को 1.00 बजे दान के लिए अस्पताल ले जाया गया।
33
मांगे राम कभी हलवाई थे। लेकिन राजनीति में एक्टिव रहने के कारण उन्होंने 2003 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की और विधायक बने थे। 2019 लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने मांगे राम को कई अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी थीं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.