लॉकडाउन में जहां टूट रहे रिश्ते, वहां इस पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने कांग्रेस नेता की पोती से रचाई शादी

Published : Apr 17, 2020, 12:44 PM ISTUpdated : Apr 17, 2020, 01:09 PM IST

बेंगलुरु. कोरोना वायरस को रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया। ऐसे में देशभर में तमाम शादियां कैंसिल हो रही हैं, या उनकी तारीख आगे बढ़ाई जा रही हैं। उधर, कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और पूर्व मुख्यमंत्री कुमार स्वामी के बेटे निखिल शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधे। निखिल कुमारस्वामी ने कांग्रेस नेता और रियल एस्टेट कारोबारी एम. कृष्णप्पा की पोती से शादी की। कृष्णप्पा कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे हैं। निखिल कन्नड अभिनेता के साथ साथ राजनेता भी हैं।

PREV
18
लॉकडाउन में जहां टूट रहे रिश्ते, वहां इस पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने कांग्रेस नेता की पोती से रचाई शादी

दोनों की यह शादी बेंगलुरु के बाहरी इलाके रामानगर में एक फार्म हाउस में हुई। इस शादी में मीडिया की एंट्री पर रोक थी। वहीं, फार्म हाउस के बाहर 30-40 गाड़ियां जरूर दिखाई दीं। 
 

28

जब पुलिस ने इस बारे में कुमारस्वामी परिवार से जानकारी मांगी तो उन्होंने सभी गाड़ियों के पास भी दिखाए। लॉकडाउन के चलते शादी और ऐसे सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगी है, जिनमें भीड़ इकट्ठी हो। 

38

हालांकि, इससे पहले जब कुमारस्वामी से लॉकडाउन में शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, सभी कार्यक्रमों की पहले ही अनुमति ले ली गई है। वहीं, बीएस येदियुरप्पा की सरकार भी शादी पर पूरी नजर रख रही है। इस शादी की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।  वहीं, प्रशासन का कहना है कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम नहीं माने गए तो कार्रवाई की जाएगी।  

48

उधर, कुमारस्वामी के दफ्तर से बताया गया, शादी में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सभी कदम उठाए गए हैं। इस शादी में सिर्फ 100 से कम गेस्ट बुलाए गए हैं। 

58

वहीं, शादी समारोह के स्थल पर जो भी रिश्तेदार शामिल हुए, उनकी स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था भी की गई। इतना ही नहीं लोगों की जांच के लिए डॉक्टर भी रखे गए थे। 

68

30 साल के निखिल कन्नड फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने रेवती से फरवरी में सगाई की थी। यह कार्यक्रम बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड में रखा गया था। यहां देवगौड़ा के साथ राज्य के कई बड़े नेता और प्रभावी लोग पहुंचे।

78

निखिल ने 2019 लोकसभा चुनाव में राजनीतिक डेब्यू किया था। वे राजनीति और सामाजिक कार्यक्रमों में भी नजर आते हैं। निखिल ने मंड्या लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें इस सीट से हार मिली।

88

निखिल को भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश के सामने हार का सामना करना पड़ा। सुमलता कर्नाटक के दिवंगत अभिनेता अंबरीश की पत्नी हैं। निखिल ने कन्नड़ फिल्मों में 2016 में डेब्यू किया था। जल्द ही वे अपनी नई फिल्म प्रोडक्शन नंबर- 1 की शूटिंग शुरू करेंगे।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories