Published : Jan 26, 2020, 01:27 PM ISTUpdated : Oct 08, 2020, 11:11 AM IST
नई दिल्ली. 71 वें गणतंत्र दिवस की परेड न सिर्फ इस देश के लिए ही नहीं दुनिया के लिए खास रही। भारत के पड़ोसी देशों के लिए यह परेड इस लिहाज से भी खास है क्योंकि इसमें उनके दिलों को दहलाने का पूरा प्रबंध किया गया था। राजपथ पर आयोजित परेड में इस बार काफी कुछ ऐसा दिखा जो अब तक नहीं हुआ था। इस बार दुनिया ने उन बहादुर कमांडो की उस टुकड़ी को देखा, जिसने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी कैंपों को तबाह किया था। इसके अलावा दुश्मन का दिल दहला देने और अचूक निशाना लगाने वाली ऑटोमैटिक तोप ने भी पहली बार इस परेड की शोभा को बढ़ाया। इसके अलावा पहली बार सेना की पुरुषों की टुकड़ी की कमान एक महिला सैन्य अधिकारी के हाथों में दिखाई दी। इन सब के बीच हम आपको बता रहे हैं कि इस बार क्या क्या पहली बार हुआ।
29 सितंबर 2016 को जिस पैरा कमांडो के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइल की थी और कई आतंकी कैंपों को तबाह किया था, पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में सेना की यह टूकड़ी दिखाई दी। पाकिस्तान न तो कभी इस तारीख को और न ही इन जवानों को भूल पाएगा। इन जवानों ने पाकिस्तान से उरी हमले का बदला लिया था।
27
हाल ही में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए अमेरिकी हेलीकॉप्टर अपाचे और चिनूक पहली बार गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ के ऊपर उड़ान भरते दिखाई दिएं। यह दोनों हेलीकॉप्टर हमला करने के अलावा तेजी से सेना का साजो-सामान और जवानों को पहुंचाने में सक्षम हैं। इस बार वायुसेना दिवस पर पहली बार देशवासियों को दिखाया गया था। जिसके बाद अब इसका प्रदर्शन राजपथ पर आयोजित परेड में किया गया।
37
27 मार्च 2019 दिन बुधवार को कुछ ऐसा हुआ था जिसकी सूचना पूरी दुनिया को पीएम नरेंद्र मोदी की जुबानी मिली थी। यह सूचना थी मिशन शक्ति की। इस मिशन के तहत भारत ने पहली बार जमीन से अंतरिक्ष में अचूक निशाना लगाकर एक सेटेलाइट को नष्ट कर दिया था। यह उपलब्धि भारत के लिए बेहद खास थी। जिसका राजपथ पर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही राजपथ पर भारतीय सेना का T-90 भीष्म टैंक को पेश किया गया। इस टैंक के कमांडर रहे कैप्टन सन्नी चहर। इसके अलावा के-9 वज्र-टी टैंक की भी नुमाइश की।
47
राजपथ पर ऐसा पहली बार हुआ जब महिला बाइकर्स परेड में स्टंट करते हुए नजर आईं। 65 सदस्यों की ये टीम 350cc रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल पर अपने कलाबाजी कौशल से सबको चौंका दिया।
57
राजपथ पर भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ी ने सबका मन मोह लिया है। वहीं राजपथ पर नेवी ने बोइंग पी8आई लॉन्ग रेंज मेरीटाइम पट्रोल एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डिस्ट्रायर को पेश किया है।
67
गणतंत्र दिवस के परेड में राफेल लड़ाकू विमान की झलक दिखाई गई। ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय वायुसेना ने अपने सबसे अत्याधुनिक हथियार को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना में शामिल कर लिया गया है। इसको भारत की जरूरत के हिसाब से तैयार किया गया है। राफेल के मिलने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा हुआ है। वहीं दुश्मनों के दिल में भी डर पैदा हो गया है।
77
देश में बनी तोप धनुष को भी पहली बार दुनिया के सामने दिखाई गईं। पिछले हफ्ते इन तोप का पहला बैच सेना में शामिल हो गया था। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स शुरुआत की और डेयरडेविल स्टंट से सबको हैरत में डाल दिया।