दिशा की मौत से एक दिन पहले रोहन के दोस्त ने क्या देखा, जो कहा- वह आत्महत्या नहीं कर सकती

Published : Sep 21, 2020, 03:13 PM ISTUpdated : Sep 21, 2020, 03:35 PM IST

मुंबई. सुशांत सिंह की पू्र्व मैनेजर दिशा सलियन की मौत से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। दिशा के मंगेतर रोहन राय के दोस्त आशीष बिष्ट ने साफ-साफ आत्महत्या की थ्योरी को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मौत से एक दिन पहले दिशा से मिला था। वह हंस रही थी और शादी के बाद दूसरे घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रही थी। यह पूरी बातचीत रिपब्लिक टीवी के कैमरे पर हुई।  

PREV
111
दिशा की मौत से एक दिन पहले रोहन के दोस्त ने क्या देखा, जो कहा- वह आत्महत्या नहीं कर सकती

मुंबई पुलिस ने इसे 'आत्महत्या' कहा था, हालांकि रहस्यमय परिस्थितियों को लेकर हत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा विधायक नितेश राणे ने मांग की है कि रोहन राय को सीबीआई द्वारा तलब किया जाए।
 

211

दिशा के मंगेतर रोहन राय के दोस्त आशीष बिष्ट ने बताया, मौत से एक दिन पहले 7 जून को दिशा सलियन से मिला था। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिशा की मौत के बाद उन्होंने रोहन राय से मुलाकात की थी। तब रोहन ने कहा था कि दिशा आत्महत्या नहीं कर सकती थी। आशीष ने कहा कि मेरा भी यही सोचना है।
 

311

आशीष बिष्ट ने कहा कि वह 8 जून को कथित पार्टी में मौजूद नहीं थे, लेकिन वे रोहन राय के घर पर कुछ दिन पहले एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 
 

411

उन्होंने कहा कि उन्हें बस इतना पता है कि 8 जून को उनके घर कुछ दोस्त आए थे और फिर अगले दिन उन्हें दिशा की आत्महत्या की खबर मिली। उनके लिए ये हैरानी वाली बात थी क्योंकि दिशा दो दिन पहले तक काफी खुश नजर आ रही थी। उन्होंने कहा, पहली बार मैंने दिशा से बात की थी। 
 

511

आशीष ने बताया, जब मैं दिश से मिला, तो वह बहुत खुश थी उसके बाद मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। लेकिन मैंने सुना कि दिशा के दोस्त पार्टी में आए थे। मुझे अगले दिन खबर मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है।
 

611

आशीष ने बताया, दिशा की मौत मेरे लिए बहुत चौंकाने वाली थी क्योंकि जिस दिन मैंने दिश से मुलाकात की थी, वह बहुत खुश थी। इसलिए मैंने जिस तरह से दिशा और रोहन से बात की थी, ऐसा लग रहा था कि दोनों बहुत खुश थे और वे शादी करने की तैयारी कर रहे थे।
 

711

आशीष बिष्ट ने खुलासा किया कि दिशा की मौत के बाद उसने रोहन से मुलाकात की थी। उसने कहा कि पुलिस स्टेशन के बाहर दिशा के दोस्त मौजूद थे और उन्होंने उससे कहा कि मौत से आधे घंटे पहले तक दिशा खुश थी और नाच रही थी।
 

811

आशीष ने कहा,  यह सब मैंने पुलिस स्टेशन के बाहर सुना। पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद दिशा के दोस्त एक-दूसरे से बात कर रहे थे। आशीष के मुताबिक, सभी बातचीत में अपने स्कूल के दिनों (जूम पर) को याद कर रहे थे। इसी दौरान दिशा थोड़ी भावुक हो गई और कमरे में चई गई। सभी ने सोचा कि यह सामान्य है।

911

आशीष ने बताया, भावुक होकर वह अंदर चली गई। कुछ देर बाद जब कमरे में देखा गया तो वह वहां नहीं थी। पता चला कि वह बालकनी से कूद गई थी। कमरे में जाने के बाद क्या हुआ यह किसी को नहीं पता।
 

1011

बिष्ट ने कहा, यह असंभव लगता है कि वह आत्महत्या कर लेगी। हो सकता है वह गिर गई होगी। मैंने उसे यह भी बताया कि उसकी बालकनी में ग्रिल नहीं है, उसने जवाब दिया कि वह जल्द ही लगवाएगी। लेकिन फिर लॉकडाउन लगा दिया गया। 
 

1111

दिशा सलियन 8 जून और 9 की रात को मुंबई के मलाड में एक इमारत के 14 वें मंजिल के फ्लैट से गिर गई थीं। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है।
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories