हाथरस मामला: राहुल के बाद UP पुलिस ने TMC नेता डेरेक ओ'ब्रायन के साथ की धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरे

नई दिल्ली. राहुल-प्रियंका के बाद आज तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने हाथरस गैंगरेप पीड़ित के गांव पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस की धक्का-मुक्की में TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन जमीन पर गिर गए। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 2, 2020 8:21 AM IST / Updated: Oct 02 2020, 02:17 PM IST

15
हाथरस मामला: राहुल के बाद UP पुलिस ने TMC नेता डेरेक ओ'ब्रायन के साथ की धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरे

वहीं, तृणमूल की नेता ममता ठाकुर ने कहा कि 'महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे ब्लाउज खींचे और हमारी सांसद प्रतिमा मंडल पर लाठीचार्ज किया, वे नीचे गिर गईं। फीमेल पुलिस के होते हुए मेल पुलिस ने हमारी सांसद को छूआ। यह शर्म की बात है।'

25

पुलिस ने हाथरस गैंगरेप पीड़ित के गांव को पुलिस ने छावनी बना रखा है। जिले में धारा-144 लगाने के साथ ही पीड़ित के गांव में नाकेबंदी है। गांव के लोगों को भी आईडी दिखाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। प्रशासन के इस रवैए से लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि 'हमारे ही गांव में हमसे अपराधी जैसा सलूक हो रहा है।'

35

इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली से जा रहे थे। लेकिन, ग्रेटर नोएडा में उन्हें रोक लिया गया तो वो पैदल ही आगे बढ़ने लगे। करीब ढाई किमी पैदल चलने के बाद इकोटेक-1 थाना इलाके में राहुल-प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया। 

45

इस दौरान पुलिसवाले ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी। धक्कामुक्की में राहुल जमीन पर गिर गए। पुलिस ने राहुल और प्रियंका समेत 203 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया। राहुल-प्रियंका को 4 घंटे बाद छोड़ा गया।

55

हाथरस जिले के चंदपा इलाके के गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की युवती से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos