4 राज्यों में कहर बनी बारिश, 68 की मौत, देखें PHOTOS

Published : Aug 09, 2019, 02:54 PM ISTUpdated : Aug 09, 2019, 07:21 PM IST

नई दिल्ली. महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के तीन राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ प्रभावित इन सभी राज्यों में अबतक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। केरल में 30, महाराष्ट्र में 27 और कर्नाटक में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में यही आंकड़ा कोयंबटूर में दो लोगों की मौत हो चुकी है। हर राज्य में हजारों की संख्या लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कर्नाटक में बाढ़ पीड़ितों की मदद और राहत कार्य के लिए 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।   Floods hv created widespread damage in my state #Karnataka n thousands of ppl lives n homes impacted🙏🏻 Im announcing 1cr from my MPLAD fund to flood-affected. Rqst business n all those who can to help out in anyway they can. 🙏🏻🙏🏻 — Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@rajeev_mp) August 9, 2019

PREV
14
4 राज्यों में कहर बनी बारिश, 68 की मौत, देखें  PHOTOS
केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वायनाड में भूस्खलन के की वजह कई लोगों के दबे होने की खबर है। अबतक 100 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है।
24
बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, पुणे और सतारा है। इसमें 2,05,591 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। सांगली में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बचाव दल को घटनास्थल पर लगाया गया है। कोल्हापुर में 97,102, सांगली में 80,319, पुणे में 13,336, सोलापुर से 7,749 और सतारा से 7,085 को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
34
कर्नाटक में 9 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। 16 हजार से ज्यादा लोगों को राज्य में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अबतक 16,875 लोगों और 3,010 जानवरों को 272 राहत कैंपों में रखा गया है। कर्नाटक में भारतीय वायु सेना ने बाढ़ प्रभावित जिले बेलागवी के 25 लोगों को एयरलिफ्ट किया। सीएम येदियुरप्पा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा किया।
44
तमिलनाडु के कोयंबाटूर में बाढ़ और बारिश की वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है। नीलगिरि, थेनी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में भारी बारिश हुई है।

Recommended Stories