Incredible India: देखना है अगर भारत के हुनरबाजों का कमाल, तो घूमने आइए दिल्ली का 'हुनर हाट'

Published : Dec 27, 2021, 01:38 PM ISTUpdated : Dec 27, 2021, 01:40 PM IST

नई दिल्ली. अतुल्य भारत(Incredible India) के खूबसूरत रंग यानी कला-संस्कृति, खान-पान और क्राफ्ट करीब से देखना-खरीदना और चखना चाहते हैं, तो नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 'हुनर हाट' में एक बार जरूर आइए। हुनर हाट देश का एक ऐसा अनूठा मेला है, जहां समग्र भारत के दर्शन होंगे। हुनर हाट में 5 जनवरी, 2022 तक चलेगा। हुनर हाट में 30 राज्यों की कला-संस्कृति, खान-पान का आप रसास्वाद कर सकते हैं। यह हुनर हाट का 35वां संस्करण है। इसमें 700 से अधिक कारीगर और शिल्पकार भाग ले रहे हैं। हुनर हाट में हर उम्र के लोगों की पसंद का ध्यान रखा गया है। देखिए हुनर हाट की कुछ तस्वीरें..

PREV
110
Incredible India: देखना है अगर भारत के हुनरबाजों का कमाल, तो घूमने आइए दिल्ली का 'हुनर हाट'

हुनर हाट के जरिये पिछले लगभग 6 वर्षों में 7 लाख 50 हजार से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। इनमें 40 प्रतिशत से अधिक महिला कारीगर शामिल हैं।

210

हुनर हाट के पूरे परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए 350 से ज्यादा सफाई कर्मचारी और 200 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 

310

हुनर हाट के विश्वकर्मा वाटिका, मेरा गांव मेरा देश और बावर्चीखाना खंडों के प्रबंधन में कुल 40 लोगों की तीन टीमें लगी हुई हैं। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों से भी लगातार निगरानी की जा रही है। दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी उपाय किए गए हैं।

410

खान-पान का इंतजाम: असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, नागालैंड, मेघालय, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, गोवा, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, चंडीगढ़, हरियाणा सहित 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उत्तम और सुरुचिपूर्ण स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध हैं। इस "हुनर हाट" में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध हैं।

510

हुनर हाट में हर उम्र के लोगों के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है। 31 दिसंबर 2021 के बाद सभी प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

610

हुनर हाट थीम इस बार 'वोकल फॉर लोकल' पर आधारित है। यानी इसमें देश के विभिन्न अंचलों के प्रॉडक्ट्स और खान-पान आए हैं।

710

हुनर हाट में देश के करतबबाजों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिल रहा है। हाट में ऐसे-ऐसे खेल दिखाए जा रहे हैं, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलते।

810

हुनर हाट में रेनबो इंटरनेशनल सर्कस के 23 कलाकार भी अपना हुनर लेकर आए हैं, जो हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

910

हुनर हाट में भारत की ग्रामीण संस्कृति-कला और जीवनशैली भी देखने को मिल रही है। वैसे भी हाट में लोग गांवों की झलक देखना पसंद करते हैं।

1010

हुनर हाट में बच्चों के मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। कोरोना के कारण मेले में संक्रमण से बचाव के इंतजाम भी किए गए हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories