नेल्सन रोलीह्लला मंडेला का जन्म 18 जुलाई, 1918 को हुआ था। वे दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। मंडेला दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चले आ रहे रंगभेद के सख्त खिलाफ थे। वे इसका विरोध करने वाली अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोतों वे सिजवे के अध्यक्ष थे। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण मंडेला को 27 साल तक रॉबेन द्वीप की जेल में रहना पड़ा। यहां उनसे कोयला खान में काम कराया जाता था।
(जेल में नेल्सन मंडेला, तस्वीर : जर्गन स्कैडबर्ग/गेटी इमेजिज