उज्जैन महाकाल मंदिर में एंट्री से गिरफ्तारी तक, नहीं थी विकास दुबे के चेहरे पर कोई शिकन, PHOTOS

उज्जैन. कानपुर में अपने साथियों के साथ 8 पुलिसवालों को मौत के घाट उतारने वाला विकास दुबे गुरुवार 9 जुलाई को मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी की कुछ सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें उसके चेहरे पर जरा भी डर और पछतावा नहीं दिखा। वो पुलिस की गिरफ्त में भी शान से चलता नजर आया है। इतना ही नहीं, जब पुलिस ने उसे पकड़ लिया तो जोश से कहते हैं कि वो विकास दुबे है कानपुर वाला। इससे साफ पता चल रहा था कि उसे बिल्कुल भी खौफ नहीं है।  

Asianet News Hindi | Published : Jul 9, 2020 8:39 AM IST / Updated: Jul 09 2020, 02:12 PM IST

17
उज्जैन महाकाल मंदिर में एंट्री से गिरफ्तारी तक, नहीं थी विकास दुबे के चेहरे पर कोई शिकन, PHOTOS

कानपुर शूटआउट के मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे को जब उज्जैन से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया तो बताया जा रहा है कि उसने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद वहां ड्रामेटिक तरीके से उसकी गिरफ्तारी हुई।

27

विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था। जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो उसने चिल्लाया कि वो विकास दुबे है, कानपुर वाला। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार किया गया और सीधे महाकाल थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

37

विकास दुबे के दो साथियों का गुरुवार को ही यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। इस एनकाउंटर के थोड़ी देर बाद ही विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया। इंदौर के डीआईजी के मुताबिक, इस दौरान वह चिल्लाता रहा कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला, पुलिस ने मुझे पकड़ लिया है।
 

47

इस पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है, 'अभी विकास दुबे मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। गिरफ्तारी कैसे हुई? इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है। मंदिर के अंदर से या बाहर से गिरफ्तारी को लेकर कहना भी ठीक नहीं है। उसने क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर दी थी। वारदात होने के बारे में हमने पुलिस को अलर्ट पर रखा था।'

57

बता दें कि 2 जुलाई की रात 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले विकास दुबे की तलाश में पूरे उत्तर प्रदेश को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसके बावजूद न केवल विकास दुबे पुलिस को गच्चा देता रहा, बल्कि वह यूपी, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक घूमता रहा।
 

67

यूपी पुलिस की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में डेरा डाला तो विकास दुबे उज्जैन भाग गया। अब सवाल उठता है कि आखिर पूरे प्रदेश को छावनी में तब्दील करने और 50 से अधिक टीमें लगाने के बाद भी विकास दुबे उज्जैन कैसे पहुंचा और उसकी किसने मदद की? फिलहाल, यूपी पुलिस की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।

77

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह ने विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंडओवर करने का भरोसा दिया है। अब यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश लाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट भी किया, इसमें कहा कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई। जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos