इधर स्वामी ने आंसू छुपाने आंख पर रखा हाथ...उधर जश्न में डूब गई बीजेपी, सोशल मीडिया यूजर ले रहे मजे

Published : Jul 23, 2019, 08:37 PM ISTUpdated : Jul 23, 2019, 08:39 PM IST

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत पर चार दिन से चले आ रहे घमासान के बाद मंगलवार शाम कुमारस्वामी सरकार फ्लोर टेस्ट (विश्वास मत) में फेल हो गई। फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को 99 वोट मिले, जबकि भाजपा के पक्ष में बहुमत के लिए जरूरी 105 वोट डाले गए। बता दें कि स्वामी ने 14 महीने तक कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चलाई। उन्हें 116 विधायकों का समर्थन था। हालांकि, 1 जुलाई को कांग्रेस के दो विधायकों के इस्तीफे के बाद पिछले 23 दिन से कर्नाटक में सियासी ड्रामा चल रहा था। सरकार गिरने के बाद जहां कुमारस्वामी आंसू छुपाने के लिए आंख पर हाथ रखे नजर आए तो वहीं बीजेपी के येदियुरप्पा जश्न मनाने से खुद को रोक नहीं सके। दूसरी ओर, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के फ्लोर टेस्ट में फेल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। 

PREV
15
इधर स्वामी ने आंसू छुपाने आंख पर रखा हाथ...उधर जश्न में डूब गई बीजेपी, सोशल मीडिया यूजर ले रहे मजे
25
35
45
55

Recommended Stories