Published : Aug 17, 2020, 04:23 PM ISTUpdated : Sep 07, 2020, 11:15 AM IST
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासा उनके करीबी दोस्त पवित्र रिश्ता के डायरेक्टर कुशल झवेरी ने किया है। सोशल मीडिया पर कुशल झवेरी और सुशांत सिंह राजपूत का व्हॉट्सएप चैट वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चैट सुशांत की मौत के 13 दिन पहले की है। चैट पढ़कर लगता है कि वह डिप्रेशन में नहीं थे। कुशल झवेरी ने भी कहा कि सुशांत की चैट बताती है कि वह किसी तरह के डिप्रेशन में नहीं थे।
झवेरी की ओर से जो स्क्रीनशॉट शेयर किए गए, उसमें सुशांत अपने दोस्त को बताते हैं कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। इससे पहले झावेरी ने खुलासा किया था कि #MeToo के आरोप लगने के बाद सुशांत 4 रात तक नहीं सोए थे।
212
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे। मौत से 13 दिन पहले सुशांत ने कुशल झवेरी को बताया कि वह खुद पर स्प्रिच्युअल को लेकर काम कर रहे हैं।
312
चैट में सुशांत ने लिखा, आप कैसे हैं भाई? मुझे उम्मीद है कि आप स्वस्थ और मस्त होंगे। मिस यू। जय शिव शम्भो। सुशांत।"
412
अगले दिन 2 जून को सुबह 9:42 बजे कुशल ने जवाब दिया, आप का मैसेज देखकर और भाई सुनकर अच्छा लगा। स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन संघर्ष सभी के लिए है और मैं कोई अपवाद नहीं हूं। आशा है कि आप के साथ सब अच्छा होगा।
512
सुशांत ने पांच मिनट के भीतर जवाब दिया। उन्होंने एक लंबा मैसेज लिखा।
612
सुशांत ने मैसेज का रिप्लाई किया, अपने आप पर आध्यात्मिक रूप से काम कर रहा हूं। इसी के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं। जब भी मैं आत्मनिरीक्षण करता हूं, तब मैं वास्तव में हमारे सुनहरे (पुराने) दिनों को याद करता हूं। वे कितने कीमती थे। मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि हमने जो काम एक साथ किया है, हमें उस पर गर्व करना चाहिए।
712
सुशांत ने मैसेज में आगे लिखा, पुराने दिनों को फिर से जारी रखने के तरीके खोजें। हम हमेशा साथ रहें। कृपया अपना प्यार सिड को भी दें और उसे बताएं कि मैं उसे बहुत याद करता हूं। बहुत प्यार।
812
सुशांत की चैट से पता चलता है कि वह अपने पुराने दोस्तों के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहे थे। कुशल जवेरी ने कहा, यह असंभव है कि सुशांत उदास था। उन्होंने बताया कि जब वह सुशांत के साथ रहते थे तब सुशांत कोई दवा नहीं लेते थे।
912
कुशल झवेरी ने कहा कि सुशांत का अपनी बहनों के साथ बहुत करीबी रिश्ता था।
1012
झवेरी ने सुशांत सिंह राजपूत की एक डायरी का भी जिक्र किया। डायरी के कुछ पन्नों को पढ़ने पर पता चलता है कि सुशांत सिंह राजपूत ने लंबी प्लानिंग कर रखी थी। वह 2020 में बहुत कुछ करना चाहते थे। सुशांत ने एक पन्नें पर लिखा था, मैं चाहता हूं कि लोग मुझे समझे। इन पन्नों में सुशांत ने अपनी बहन प्रियंका का नाम भी लिखा है।
1112
एक पन्ने पर सुशांत ने फ्लो चार्ट बनाकर अपनी जरूरत और पब्लिक प्रेजेंस का खाका दर्शाया है। डायरी के पन्नों को देखकर सवाल उठ रहे हैं कि जो व्यक्ति इनती लंबी प्लानिंग कर रहा था वह सुसाइड कैसे कर सकता है? डायरी के पन्नों में सुशांत ने अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट, बॉलीवुड और हॉलीवुड और कंपनी के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा है कि दर्शकों में सीन का प्रभाव जमाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
1212
सुशांत सिंह राजपूत की डायरी को पढ़कर लगता है कि वे हॉलीवुड में भी जाना चाहते थे। उन्होंने डायरी के कुछ पन्नों में हॉलीवुड जाने का जिक्र किया था। इसके अलावा उन्होंने स्टार्टअप में निवेश की बात, परिवार के किस सदस्य को क्या जिम्मेदारी देनी है यह बातें और कंपनी को किस ऊंचाई पर ले जाना है, सारी प्लानिंग की थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.